23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Football News / फीफा U-17 वर्ल्ड कप : फ्रांस और जापान ने हासिल की बड़ी जीत

फीफा U-17 वर्ल्ड कप : फ्रांस और जापान ने हासिल की बड़ी जीत

फीफा अंडर 17 विश्व कप के तीसरे दिन फ्रांस और जापान की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Oct 2017, 12:42 PM IST

fifa u 17

नई दिल्ली। फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन फ्रांस और जापान की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। फ्रांस ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार भाग ले रहे न्यू कैलेडोनिया की टीम को 7-1 की मात दी। जबकि जापान की टीम ने होंडुरास को 6-1 से हराया। फ्रांस की ओर से अमीने गोइरी के शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसके दम पर फ्रांस ने रविवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के ग्रुप-ई के पहले मैच में न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से मात दी। न्यू कैलेडोनिया ने पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और अपने पहले ही मैच में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यू कैलेडोनिया को अपनी गलतियों के कारण भी हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत में ही टीम ने सबसे बड़ी गलती की और फ्रांस का खाता खोल दिया।

पहले हाफ में फ्रांस ने दागे 4 गोल

टीम के डिफेंडर बर्नार्ड आईवा ने अपने ही पाले में गोल करने की गलती की और इसका फायदा फ्रांस को हुआ। इसकी बदौलत फ्रांस ने 1-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद पहले हाफ में फ्रांस ने चार गोल दागे और 5-0 की मजबूत बढ़त कायम कर ली। फ्रांस के लिए ये चार गोल गोइरी (19वें और 33वें मिनट), क्लॉडियो गोमेस (30वें मिनट) और मेक्सेन्से काकेरेट (40वें मिनट) ने किए। पहले हाफ की समाप्ति से तीन मिनट पहले न्यू कैलेडोनिया के खिलाड़ी वानेसे ने 43वें मिनट में अपने ही पाले में गोल कर फ्रांस के खाते में एक और गोल जोड़ दिया।

दूसरे हाफ में दिखा संघर्ष

न्यू कैलेडोनिया की ओर से पहले हाफ में की गई दो गलतियों के कारण फ्रांस ने 6-0 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच संघर्ष देखा गया। 90वें मिनट में सिडरी वा़डेनगेस ने गोल कर न्यू कैलेडोनिया का खाता खोला, लेकिन टीम जीत से कोसों दूर थी। अतिरिक्त समय में विल्सन इसिडोर (91वें मिनट) ने गोल कर फ्रांस को न्यू कैलेडोनिया के खिलाफ 7-1 से जीत दिलाई।

केतो नाकामूरा ने लगाई हैट्रिक

जापान की ओर से केतो नाकामूरा ने शानदार हैट्रिक लगाई। जिसके दम पर एशियाई पावरहाउस जापान ने होंडुरस को अंडर- 17 विश्व कप के ग्रुप 'ई' मैच में 6-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। नाकामूरा ने 22वें, 30वें और 43वें मिनट में गोलकर हैट्रिक पूरी की। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में हैटिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

होंडुरास की ओर से केवल एक गोल

इस बीच, पैटिक पालकियोस ने 36वें मिनट में गोल करके होंडुरस की वापसी कराई। जापान के लिए चौथा गोल टेकफुसा कुबो (45वें मिनट) ने किया। पहले हाफ तक जापानी टीम 4-1 से आगे रही। दूसरे हाफ में जापान ने गोल करने के सिलसिले को जारी रखा और 51वें मिनट में ताशी मियाशिरो ने पांचवां गोल दागा। आखिरी मिनट में तोइची सुजुकी ने गोल करके जापान की जीत का अंतर 6-1 कर दिया।