नई दिल्ली। फीफा अंडर 17 विश्व कप में मेजबान भारत का सफर गुरुवार को समाप्त हो गया। गुरुवार को घाना के खिलाफ खेले गए ग्रुप स्तर के अंतिम मैच में भारत को 4-0 की हार झेलनी पड़ी। इससे पहले ग्रुप स्तर के पहले दो मैचों में भारतीय टीम हार गई थी। इस हार के साथ टीम फुटबाल विश्व कप से बाहर तो जरुर हो गई, लेकिन भारत में फुटबाल के आगाज का शंखनाद हो गया। फीफा अंडर 17 विश्व कप से भारत के लिए ये पांच पोजीटिव बातें सामने आई है।