सार्जेंट ने की शुरुआत और कार्लटन ने अंत
भारतीय खिलाडिय़ों ने मैच में अपने से बेहतर टीम के खिलाफ सराहनीय प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ मौकों पर भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया। जिससे मेजबान टीम के हाथों से एक- दो गोल करने का मौका निकल गया। दूसरे हाफ में भारत का एक शॉट तो पोस्ट से ही टकरा गया। अमरीका के लिए जोश सार्जेंट ने 30 वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया, जबकि क्रिस डॉर्किन ने 51 वें मिनट में बाएं पैर से बेहतरीन वॉली लगते हुए दूसरा गोल किया। अमरीका का तीसरा गोल एंड्रयू कार्लटन ने 84 वें मिनट में काउंटर अटैक पर किया।