10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारतीय टीम के कोच लुईस नोर्टन के बारे में जानिए ये 10 बातें

लुईस नोर्टन डि माटोस पुर्तगाल के रहने वाले हैं और उन्होंने जर्मनी के कोच निकोलई की जगह ली है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 5 Oct 2017, 9:14 PM IST

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

लिस्बन सिटी में जन्में माटोस ने लोकल फुटबाल क्लब एसएल बेनफिका के लिए जूनियर करियर की शुरुआत फारवर्ड पोजिशन से की थी। 1971-72 में नेशनल चैंंपियन बनीं बेनफिका टीम का भी वे हिस्सा थे।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

अपने पूरे करियर में वे 8 फुुटबाल क्लबों की टीम का हिस्सा रहे, जिनमें एसएल बेनफिका, एकेडमिका, एस्टोरिल प्राया, एटलेटिको सीपी, बेलेनसेस, स्टैंडर्ड लीग, प्राटीमोंसे और एस्ट्रेला एमाडोरा शामिल हैंं।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

टॉप बेल्जियन क्लब स्टैंडर्ड लीग के साथ अपने करियर में माटोस उसे बेल्जियन कप खिताब भी जिता चुके हैं।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए अपने करियर का एकमात्र इंटरनेशनल गोल माटोस ने 1982 में वेस्ट जर्मनी के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में किया था। जर्मनी ने वो मैच 3-1 से जीता था।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

1986-87 में एस्ट्रेला डि एमाडोरा के लिए खेलने के दौरान माटोस ने अपने करियर को खिलाड़ी के रूप में विराम देने का निर्णय लिया। ये पहली और आखिरी बार था, जब वे सेकंड डिविजन लीग खेल रहे थे।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

लुईस नोर्टन डि माटोस का कहना है कि उनके दादा जी आर्नाल्डो डि माटोस गोवा में जन्मे थे, इसलिए भारत से उनका गहरा संबंध है और बचपन से अपने घर में वे भारत के बारे में सुनते आए हैं।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

पुर्तगाली कोच माटोस अपने देश में उस परिवार से आते हैं, जिनके पूर्वजों के नाम पर पूरे देश में विभिन्न स्थानों के नाम रखे गए हैं, जैसे एवेन्यू नोर्टन डि माटोस और बैरो नोर्टन डि माटोस आदि।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

लुईस ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत 1989 में एक सेकंड डिविजन क्लब एटलेटिको से की थी। उन्हें 16 साल के कोचिंग करियर के बाद 2005 में तब बड़ा मौका मिला, जब फर्स्ट डिविजन के क्लब विटोरिया डि सेतुबल ने उन्हें अपना कोच बनाया।

लुईस ने 90 के दशक के आखिरी सालों में मशहूर पुर्तगाली क्लब स्पोर्टिंग लिस्बन के फुटबाल निदेशक के तौर पर भी कई साल काम किया।

FIFA u17 World Cup: 10 INTERESTING FACTS ABOUT INDIA COACH LUIS NORTON

लुईस नोर्टन के 2010 में वेस्ट अफ्रीकी देश गिनी-बिस्सू ने अपनी नेशनल फुटबाल टीम के कोच को तौर पर साथ जोड़ा।