
FIFA WC 2018: कोलंबिया की 23 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, देखें पूरी LIST
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2018 में अब मात्र 9 दिनोें का समय बाकी रह गया है। सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच कोलंबिया ने फीफा विश्व कप के लिए तैयार 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। फाइनल टीम में मुख्य कोच जोस पेकेरमान ने क्रिस्टियन जपाटा और अबेल एग्वीलार को शामिल किया है। चोट की चिंताओं के बावजूद जपाटा और अबेल को टीम में जगह मिली है।
चोटिल स्टार प्लेयर टीम में -
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एसी मिलान के सेंटर-बैक जपाटा ने मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण अप्रैल के बाद से ही किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया है, वहीं डिपोर्टिवो काली के मिडफील्डर अबेल पैर की मांस-पेशियों की समस्या से उबर रहे हैं।
विश्व कप से पहले फिट होने की उम्मीद-
कोलंबिया फुटबाल महासंघ की ओर से जारी एक बयान में यह कहा गया है कि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी परेशानियों से उबर गए हैं। उम्मीद के मुताबिक, कोलंबिया टीम का नेतृत्व मोनाको क्लब के स्ट्राइकर राडामेल फाल्काओ और बायर्न म्यूनिख के मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज करेंगे।
19 जून को जापान के खिलाफ पहला मैच-
विश्व कप में पहली बार कदम रखने जा रहे 32 वर्षीय फाल्काओ को विश्व कप के पिछले संस्करण के आयोजन सले पहले घुटने की चोट से जूझना पड़ा था। पेकेरमान की 23 सदस्यीय फाइनल टीम में बोका जूनियर्स के प्लेमेकर एडविन कारडोना को शामिल नहीं किया गया है। रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत कोलंबिया 19 जून को जापान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। ग्रुप-एच में उसके और जापान के अलावा पोलैंड और सेनेगल की टीमें शामिल हैं।
कोलंबिया की टीम :
गोलकीपर : जोस क्वाड्राओ, डेविड ओस्पीना, कामिलो वार्गास
डिफेंडर : सैंटियागो एरियास, फ्रैंक फाबरा, यैरी मीना, जोहान मोजीका, ऑस्कर मुरीलो, डेविनसन सांचेज, क्रिस्टियन जपाटा
मिडफील्डर : अबेल अग्वीलार, विल्मार बारियोस, जुआन कुआड्राओ, जेफरसन लेर्मा, जुआन क्विंतेरो, जेम्स रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, मेटुएस उरिबे
फारवर्ड : मिगुएल बोर्जा, रडामेल फाल्को, जोल इजक्विएडरे, लुइस मुरिएल।
Published on:
5 Jun 2018, 5:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.