
FIFA WC 2018: ऋतिक और वरुण ओपनिंग सेरेमनी में करेंगे परफॉर्म ,अब से कुछ देर बाद होगा आगाज
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े खेल कार्निवल फीफा विश्व कप 2018 का रंगा-रंग उद्घाटन समारोह अब से कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है । इस कार्यक्रम के ठीक बाद फीफा 2018 को आधिकारिक रूप से शुरू घोषित किया जाएगा। पूरी दुनिया की नजरें आज शाम के बाद से रूस में हो रही इस प्रतियोगिता पर टिकी होगी|
आज से इन चैनल्स पर देख सकेंग मैच
फीफा विश्व कप 2018 की शुरुआत मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगी। ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार आज शाम 6:30 बजे से Sony Ten 1, Sony Ten 3 और Sony ESPN चैनल्स पर होगा। 32 टीमें आने वाले 32 दिनों तक अपनी टीम को फुटबॉल के इस महामुकाबले में जीताने के लिए कमर कस चुकी है। आज होने विश्व कप के पहले मैच से कुछ देर पहले होने वाले उद्घाटन समारोह में विश्व के कई दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस सूची में ब्रिटिश के रॉबी विलियम,रूस के आइदा गारिफुलिना के नाम शामिल हैं, अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ इस उद्धघाटन समारोह में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को भी देखा जा सकता है ।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस ने बताया है कि वरुण धवन और ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड सितारे भी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगे। यह बहुत बड़ी खबर है दोनों के प्रशंसकों के लिए लेकिन अब तक इसके बारे में और कुछ नहीं सुना गया है। इन दोनों के अलावा, ब्रिटिश पॉप आइकन रॉबी विलियम, हॉट के साथ उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगे।
कुल 64 मुकाबले होंगे
फीफा विश्व कप में शामिल होने वाली 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। इन 8 ग्रुप की शीर्ष 2 टीम अंतिम-16 में जगह बनाएगी। अंतिम-16 नॉकआउट दौर होगा। इसके बाद क्वार्टर फाइनल दौर की शुरुआत होगी। क्वार्टर फाइनल 6 जुलाई से शुरू होंगे, जो 7 जुलाई तक चलेंगे। 10 और 11 जुलाई को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच रविवार 15 जुलाई को मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा। फीफा विश्व कप 2018 में कुल 64 मैच खेले जाएंगे।
उद्घाटन समारोह गुरुवार, 14 जून को मॉस्को के लुज़्निकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
Published on:
14 Jun 2018, 6:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.