2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: आखिरी मिनटों में गोल करके ऊरुग्वे ने मिस्र से छीना मैच

सलाह की कमी खली तो सुआरेज ने किया निराश |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jun 2018, 8:23 PM IST

FIFA WC 2018

FIFA WC 2018: आखिरी मिनटों में गोल करके ऊरुग्वे ने मिस्र से छीना मैच

नई दिल्ली।जोस गिमेनेज (90वें मिनट) की ओर से अंतिम मिनट में सिर से किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने एकातेरीनाबर्ग स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में मिस्र के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। इस मैच में मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की कमी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि उनकी टीम का फारवर्ड उरुग्वे के डिफेंस को भेदने में असफल रहा।

पहले हाफ में डिफेन्स ने उम्दा खेल दिखाया
पहले हाफ अपने स्टार फारवर्ड मोहम्मद सलाह के बगैर उतरी मिस्र की टीम ने एडिसन कवानी और बार्सिलोना के बेहतरीन खिलाड़ी लुइस सुआरेज जैसे दिग्गज फारवर्ड खिलाड़ियें से सजी उरुग्वे की टीम को अपने अच्छे डिफेंस के दम पर शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी।
उरुग्वे ने भी अच्छे डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन उसके मिडफील्ड में अनुभव की कमी साफ नजर आई। उसने मैच के 23वें मिनट में बेहतरीन गोल के अवसर को गंवा दिया। उरुग्वे की टीम को कॉर्नर मिला और फुटबाल सुआरेज के पास थी। उन्होंने किक तो मारी, लेकिन फुटबाल किनारे से बाहर निकल गई।

सलाह की कमी खली
इससे पहले, आठवें मिनट में कवानी को भी गोल का अवसर मिला था। उन्होंने गोल पोस्ट के बॉक्स के बाहर से किक मारी, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मोहम्मद एल शेनवाई ने शानदार तरीके से इसे सेव कर लिया।दो शानदार मौके गंवाने के बावजूद मिस्र का डिफेंस डटा रहा। बेंच पर बैठे स्टार खिलाड़ी सलाह इस पूरे मैच को देख रहे थे। 1990 के बाद पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही इस टीम को भी उरुग्वे के गोल पोस्ट तक पहुंचने के दो अवसर मिले थे, लेकिन वह इस अवसर को भुना नहीं पाई।

सुआरेज ने किया निराश
दूसरे हाफ की शुरुआत में भी उरुग्वे का अटैक मिस्र के डिफेंस के आगे कमजोर नजर आया। 47वें मिनट में ही एक बार फिर सुआरेज को शानदार गोल का मौका मिला था। कवानी ने सुआरेज को फुटबाल पास की थी, लेकिन एक बार फिर मिस्र के गोलकीपर शेनवाई ने शानदार तरीके से सेव करते हुए उरुग्वे की इस कोशिश पर भी पानी फेर दिया। इस बीच, 49वें मिनट में मिस्र के खिलाड़ी तारेक हामेद को पैर में चोट लग गई और उनके स्थान पर सैम मोर्सी को मैदान पर भेजा गया। गोल करने के अवसरों को गंवाने वाले सुआरेज 73वें मिनट में एक बार फिर मिस्र के गोल पोस्ट तक पहुंचे, लेकिन फिर शेनवाई ने सुआरेज के पैरों पर फंसी फुटबाल को अपने हाथों से रोक लिया और सुआरेज एक बार फिर गोल करने से चूक गए।

मौकों को भुनाने से चुकी टीम
कई बार उरुग्वे के गोल पोस्ट के बॉक्स तक आकर फंसी रह गई मिस्र के खिलाड़ियों को 80वें मिनट में अच्छा अवसर मिला था, लेकिन मुसलेरा का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। इस मैच में मिस्र के लिए स्टार बनकर उभरे गोलकीपर शेनवाई ने 83वें मिनट में सुआरेज और कवानी की जुगलबंदी को करारा जवाब दिया। सुआरेज से मिले पास को कवानी ने सीधा शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर फेंका लेकिन शेनवाई ने बेहतरीन तरीके से सेव कर लिया। 88वें मिनट में कवानी ने फ्री किक से गोल मारा, लेकिन वह गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा।

आखिरी क्षणों में मिली जीत
इतनी मशक्कत के बाद आखिरकार 90वें मिनट में सांचेज ने राइट से फ्री किक से शॉट पास किया, जिसे एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ी जोस गिमेनेज ने सिर से शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर पहुंचाया और उरुग्वे को बड़ी सफलता दिलाई। दोनों टीमों को पांच मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया। हालांकि, इसमें दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ और अंत में उरुग्वे ने 1-0 से जीत हासिल की।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल