10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018 : नाइजीरिया को धूल चटाने के लिए तैयार है आइसलैंड

आइसलैंड के लिए जरूरी है कि उसने अर्जेटीना के खिलाफ जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया था उसे वो कायम रखे। टीम की ताकत यही है और इसी के दम पर उसने मेसी को रोक पाने में सफलता हासिल की थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Jun 2018, 8:45 PM IST

fifa wc 2018

FIFA WC 2018 : नाइजीरिया को धूल चटाने के लिए तैयार है आइसलैंड

नई दिल्ली । अपने पहले ही विश्व कप के पहले ही मैच में अर्जेटीना को 1-1 की बराबरी पर रोकने वाली आइसलैंड की टीम फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के ग्रुप-डी के अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को नाइजीरिया से भिड़ेगी। नाइजीरिया इस मैच में क्रोएशिया से 0-2 से मात खाने के बाद आ रही है। उसे एक ऐसी टीम से भिड़ना है जो आत्मविश्वास से लबरेज है।

आइसलैंड पहली बार विश्व कप खेल रही है और पहले ही मैच में उसने लियोनेल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ी के दबदबे को दफना दिया था। इस जीत से बेशक उसे आत्मविश्वास मिला होगा लेकिन वो अपने अगले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। आइसलैंड कोशिश करेगी की वह इस मैच में पूरे तीन अंक लेकर अगले दौर की संभावनाओं को प्रबल करे।

वहीं सुपर ईगल्स के नाम से मशहूर नाइजीरिया अगर अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करती है तो उसे शुरुआती दौर से ही बाहर जाना पड़ेगा। वहीं जीत उसे अंतिम-16 की दौड़ में बनाए रखेगी।

क्रोएशिया के खिलाफ नाइजीरिया टीम की कमजोरी मौकों को अंजाम तक न पहुंचाना रही थी। उसने मौके तो कई बनाए थे लेकिन गोल नहीं कर पाई थी। इस कमजोरी को उसे इस मैच में दूर करना होगा। वहीं डिफेंस में निरंतरता की कमी भी उसे दूर करनी होगी।

आइसलैंड के लिए जरूरी है कि उसने अर्जेटीना के खिलाफ जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया था उसे वो कायम रखे। टीम की ताकत यही है और इसी के दम पर उसने मेसी को रोक पाने में सफलता हासिल की थी।

अगर आइसलैंड इसी खेल को जारी रखती है तो सुपर ईग्ल्स के लिए यह मैच बेहद मुश्किल हो जाएगा।

टीम आइसलैंड :

गोलकीपर - हेंस थोर हैल्डोरसल, रूनार एलेक्स रनारसन, फ्रेडरिक स्क्राम।

डिफेंडर : कारी अनेर्सोन, एरी फ्रीर स्कुलसन, बिरकिर मार सेवरसन, सेर्वीर इंगी इंगसन, होरोउर मैग्नसन, होल्मर ऑर्न आइजॉल्फसन, रागनार सिगर्डसन।

मिडफील्डर : जोहान बर्ग गुडमंडसन, बिरकिर बजरनासन, अन्र्नर इंगवी ट्रस्टसन, एमिल हॉलफ्रेडसन, जिल्फि सिगर्डसन, ओलाफुर इंगी स्कुलसन, रुरिक गिस्लासन, सैमुअल फ्रिजजोन्सन, एरोन गुनारसन।

फारवर्ड : अल्फ्रेड फिनबोगसन, बोजर्न बर्गमान सिगडार्सन, जॉन दादी बोडवर्सन, अल्बर्ट गुडमंडसन।

टीम नाइजीरिया :

गोलकीपर : फ्रांसिस यूझोहो, इकेचाुक्वु इजेनेवा, डेनियल अक्पेयी

डिफेंडर : विलियम ट्रस्ट-इकोंग, अबुदुल्लाही सेहु, टायरोने इबुएही, एल्डरसन, इचेहिजीले, ब्रायन इडुवो, चिडजोई अवेजेइम, लियोन बालोगुन, केनेथ ओमेरेयु।

मिडफील्डर : मिकेल जॉन ओबी, ओगेनयी ओनाजी, विलफ्राइड नदिदी, ओगेनेकारो इटेबो, जॉन ओगु, जोएल ओबी, अहमद मुसा, केलेची इहेननाचो, विक्टल मोजेज, ओडियोन इघालो, एलेक्स इवोबी, सिमोने न्वान्को।