
FIFA WC 2018: पिता के किडनैपिंग की खबर मिलने के बाद भी खेलते रहे नाइजीरियाई कप्तान जॉन मिकेल
नई दिल्ली। किसी भी खिलाड़ी के तब बड़ी मुश्किल परिस्थिति खड़ी हो जाती है, जब उसे खेल और परिवार में से किसी एक को चुनना हो। ऐसी परिस्थिति में खिलाड़ी का खेलते रहना ही बड़ी बात होती है। इस समय रूस में फुटबॉल विश्व कप खेला जा रहा है। जहां नाइजीरिया की टीम ने लीग राउंड में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन हुए अर्जेंटीना को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इस अहम मैच से पहले नाइजीरियाई टीम के कप्तान FIFA WC 2018: पिता के किडनैपिंग की खबर मिलने के बाद भी खेलते रहे नाइजीरियाई कप्तान जॉन मिकेलजॉन ओबी मिकेल के पिता का अपहरण हो गया था। जिसकी उन्हें जानकारी भी मिल चुकी थी। लेकिन इसके बाद भी मिकेल खेलते रहे।
जॉन ओबी मिकेल के पिता का अपहरण-
फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के दौरान नाइजीरिया के कप्तान जॉन ओबी मिकेल के पिता का अपहरण हो गया था। मिकेल को इस बारे में पता था लेकिन वह अपने देश को विश्व विजेता बनाने के प्रयास में लगे रहे। नाइजीरिया के आखिरी ग्रुप में अर्जेटीना के खिलाफ होने वाले मुकाबले से कुछ देर पहले ही मिकेल को इस बात का पता चला था कि उनके पिता का अपहरण हो गया है। द गर्जियन ने मिकेल के हवाले से लिखा है, "मैं उस समय खेला जब मेरे पिता बंधकों की गिरफ्त में थे। मुझे इस बुरी खबर से आगे निकलना था।
मुश्किल परिस्थिति में भी खेलता रहा दिग्गज-
चेल्सी के लिए खेल चुके इस मिडफील्डर को पिता के अपहरण की खबर तब लगी जब वह पिछले सप्ताह टीम बस में स्टेडियम आ रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मिकेल से कहा गया था कि वह अपहरकर्ताओं को फोन करें। ऐसा करने पर उनसे फिरौती की रकम मांगी गई। मिकेल ने कहा कि वह नाइजीरिया फुटबाल महासंघ में किसी को भी इस बारे में बता नहीं सकते थे।
मानसिक तौर पर टूट चुके थे कप्तान-
नाइजीरियाई कप्तान ने कहा कि मैं भावनात्मक तौर पर टूट चुका था। मुझे फैसला लेना था कि क्या मैं मानसिक तौर पर खेलने के लिए तैयार हूं। मैं असमंजस में था। मैं नहीं जानता था कि मैं क्या करूं। अंत में मैंने फैसला लिया कि मैं अपने देश के तमाम लोगों को निराश नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात को अपने दिमाग से बाहर निकालना पड़ा और अपने देश का नेतृत्व करना पड़ा। मैं अपने कोच और संघ को भी नहीं बता सकता था। मेरे कुछ करीबी दोस्तों को ही इस बारे में पता था। मिकेल इस मैच में पूरे 90 मिनट तक खेले। हालांकि अर्जेटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हरा दिया था।
अब सही सलामत है ओबी के पिता-
मिकेल ने कहा कि मुझसे कहा गया था कि अगर मैंने यह बात किसी को बताई तो वो मेरे पिता को मार देंगे। मैं इस बात को कोच के साथ भी साझा नहीं कर पाया था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई बखेड़ा खड़ा हो। कप्तान ने कहा कि मेरे पिता सोमवार दिन में सही सलामत वापस आ गए। मैं पुलिस का मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
Published on:
4 Jul 2018, 1:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.