28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fifa World Cup 2022: नेमार की ब्राजील टीम है सबसे अटैकिंग, फ्रांस दूसरे नंबर पर

20 नवंबर से कतर में शुरू होगा महासंग्राम। रेकॉर्ड पांच बार फुटबॉल विश्व कप जीत चुकी है ब्राजील की टीम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 10 Nov 2022, 8:02 AM IST

फीफा विश्व कप 2022: नेमार की ब्राजील टीम है सबसे अटैकिंग टीम, फ्रांस दूसरे नंबर पर

फीफा विश्व कप 2022: नेमार की ब्राजील टीम है सबसे अटैकिंग टीम, फ्रांस दूसरे नंबर पर


नई दिल्ली. कतर में 20 नवंबर से शुरू होने जा रहे फुटबॉल विश्व कप में ब्राजील, अर्जेंटीना, मौजूदा चैंपियन फ्रांस खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार हैं। रेकॉर्ड पांच बार की चैंपियन ब्राजीलियन टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी हैं जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो ब्राजील ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया है। कतर में भी टीम इसी रणनीति के साथ उतरेगी। आइए नजर डालते हैं फीफा विश्व कप में बेहतर आक्रमण वाली शीर्ष पांच टीमों पर ...

1. ब्राजील: टीम के पास हर विभाग में शानदार विकल्प हैं। ब्राजील का डिफेंस और मिडफील्ड भी काफी मजबूत दिख रहा है। फॉर्म में चल रहे नेमार की अगुवाई में टीम का आक्रमण बेहद मजबूत दिख रहा है। उनके अलावा विंसियस जूनियर, गेब्रियल जीसस, एंटोनी, मार्टिनेली, राफिन्हा, रिचर्लिसन और पेड्रो भी बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं।

2. फ्रांस: मौजूदा चैंपियन फ्रांस के पास करीम बेंजेमा, किलियन एम्बापे और ऑसुमाने डेंबले जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं। इस तिकड़ी की बदौलत फ्रांस का दावा इस बार भी मजबूत है। कोच दिदिएर डैशचैम्पस के पास क्रिस्टोफर कुंकू, एंटोनी ग्रिजमैन, ओलिवियर गेराॅर्ड व किंग्सले कोमान के रूप में बेहतर विकल्प हैं। एम्बापे और बेंजेमा पर टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने का दारोमदार होगा।

3. इंग्लैंड: गेरेथ साउथगेट की टीम के पास भी कुछ आक्रामक खिलाड़ी हैं जो उन्हें इस श्रेणी में खड़ा करते हैं। टीम में हैरी केन, फिल फोडेन, रहीम स्टर्लिंग, मेसन माउंट, जैक ग्रीलिश और बुकायो साका जैसे खिलाड़ी शामिल है। केन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में शुमार हैं। कोच मार्कस रशफोर्ड पर भी भरोसा जता सकते हैं जो कि अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं।

4. पुर्तगाल: विश्व कप में पुर्तगाल की टीम आठवीं बार अपनी उपिस्थति दर्ज कराने उतरेगी। कोच फर्नांडो सांतोस को उम्मीद है कि उनकी टीम इस सुनहरे मौके को हाथ से नहीं जाने देगी टीम के पास फुटबॉल इतिहास के शीर्ष गोल स्कोरर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रूप में तुरुप का इक्का है। रोनाल्डो के साथ जोआओ फेलिक्स, राफेल लियो और युवा विगोर की उपिस्थति टीम को और आक्रामक बनाती है।

5. अर्जेंटीना: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का यह संभवतया अंतिम विश्व कप है। वे क्लब व अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जेंटीनी टीम के आक्रमण में काफी गहराई दिख रही है। मेसी के अलावा अनुभवी एंजेल डी मारिया, लॉतारो मार्टिनेंज स्ट्राइकर के रूप में कोच की पहली पसंद होंगे। वहीं जूलियन अल्वारेज उनके बैकअप के तौर पर मौजूद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग