28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीफा विश्व कप 2022: कोस्टा रिका के प्रशंसकों पर महंगाई की मार, टीवी पर ही देखने पड़ेंगे मैच

कतर में विश्व कप के कारण महंगा हुआ रहना और खाना। ब्याज दरों में वृद्धि और मुद्रा में गिरावट के कारण कोस्टा रिका के प्रशंसक यात्रा करने का खर्चा उठाने में असमर्थ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 3 Nov 2022, 7:41 AM IST

फीफा विश्व कप 2022: कोस्टा रिका के प्रशंसकों पर महंगाई की मार, टीवी पर ही देखने पड़ेंगे मैच

फीफा विश्व कप 2022: कोस्टा रिका के प्रशंसकों पर महंगाई की मार, टीवी पर ही देखने पड़ेंगे मैच

20 नवंबर से शुरू होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए पूरी दुनिया से हजारों प्रशंसकों के कतर जाने की संभावना है। विश्व कप में लगातार दूसरी बार जगह बनाने वाले मध्य अमरीकी देश कोस्टा रिका के प्रशंसक भी अपनी टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए कतर जाना चाहते हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई, ब्याज दरों में वृद्धि और मुद्रा में गिरावट के कारण प्रशंसक कतर जाने का खर्चा उठाने में असमर्थ हैं और इससे काफी निराश भी हैं।

कोस्टा रिका की मुद्रा से रियाद काफी महंगा
दरअसल, कतर की मुद्रा को रियाद कहते है, जो कोस्टा रिका की मुद्रा कोस्टा रिकान कोलोन के मुकाबले काफी महंगी है। एक रियाद की कीमत वर्तमान में करीब 168.92 कोस्टा रिका की मुद्रा के बराबर है। इससे साफ जाहिर है कि कतर की यात्रा करना कितना महंगा साबित होगा।

हवाई यात्रा, होटल और मैच टिकट करेगा जेब ढीली
फीफा वल्र्ड कप के मैच देखने को कतर जाने के लिए सिर्फ कोस्टा रिका नहीं बल्कि किसी भी देश के आम प्रशंसक को अपनी जेब पूरी तरह से ढीली करनी पड़ेगी। फुटबॉल के यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट किसी भी आम प्रशंसक की खर्चे के हिसाब से कमर तोड़ सकता है।
70-75 : हजार रुपए हवाई टिकट कोस्टा रिका से कतर का
15-20 : हजार रुपए प्रतिदिन होटल का किराया कतर में
50 : हजार रुपए कम से कम एक मैच के टिकट की कीमत

सिर्फ 500 प्रशंसकों के जाने की संभावना
एक रिपोर्ट के अनुसार कोस्टा रिका से सिर्फ 500 प्रशंसकों के ही कतर जाने की संभावना है। इसमें भी वे प्रशंसक हैं, जो कोस्टा रिका के बेहद अमीर और सेलिब्रिटी हैं।


काश हमारे पास भी पैसा होता
प्रशंसक इस बात से काफी निराश हैं कि वह पैसों की कमी के कारण उस खेल में अपने देश की हौसलाअफजाई करने के लिए नहीं जा रहे, जिसे वे काफी प्यार करते हैं।
फुटबॉल मेरी जान है और मैं इस खेल से बेहद प्यार करता हूं। लेकिन पैसों की कमी के कारण मैं टीवी पर ही मैच देख सकूंगा।-येती इरगेडास, प्रशंसक

-इस समय कोस्टा रिका में चीजें बहुत मुश्किल हैं। महंगाई बढ़ रही है और हमारी मुद्रा के मुकाबले डॉलर काफी मजबूत हो रहा है।-गेरेथ लीथर, अर्थशास्

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग