30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1600 खरब का मालिक है यह फुटबॉलर, संपत्ति के मामले में मेसी -रोनाल्डो भी नहीं टिकते सामने

1998 में ब्रुनेई में पैदा होने वाले फैक फिलहाल थाईलैंड के चोनबुरी के एक क्लब के लिए खेलते हैं। फैक बोल्किया की नेटवर्थ 20 बिलियन डॉलर आंकी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह संपत्ति कुल साढ़े 16 सौ खरब रुपये के आसपास है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Nov 2022, 12:28 PM IST

footballer.png

Faiq Bolkiah Richest Footballer: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फुटबाल के इस महाकुंभ को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। जब भी दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर्स की बात होती है। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेस मेसी और पुर्तुगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम ही सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों दिग्गजों से भी अमीर एक फुटबॉलर है। जिसके पास करीब 1600 खरब की संपत्ति है। इस फुटबॉलर का नाम फ़ैक बोल्किया है।

1998 में ब्रुनेई में पैदा होने वाले फैक फिलहाल थाईलैंड के चोनबुरी के एक क्लब के लिए खेलते हैं। फैक बोल्किया की नेटवर्थ 20 बिलियन डॉलर आंकी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह संपत्ति कुल साढ़े 16 सौ खरब रुपये के आसपास है। 23 वर्षीय बोल्किया ब्रुनेई के सुल्तान, हसनल बोल्किया के भतीजे हैं। इतनी संपत्ति होने के बावजूद ये फ़ैक बोल्किया का फुटबॉल के प्रति प्यार ही है जिसके कारण वह आज एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं। उनका बचपन से ही एक पेशेवर फुटबॉलर बनने का सपना था।

फैक ब्रुनेई की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, उनके पास ब्रुनेई के साथ-साथ अमेरिकी की भी नागरिकता है। फैक ने बर्कशायर में ब्रैडफील्ड कॉलेज से पढ़ाई की और वहीं फुटबॉल खेलना शुरू किया। साल 2009 में वह साउथेम्प्टन की प्रसिद्ध यूथ अकादमी में शामिल हो गए। इसके बाद साल 2013 में उन्हें बड़ा अवसर मिला जब वह प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के साथ शामिल हो गए। इसके एक साल बाद उन्होंने चेल्सी ज्वाइन कर लिया। अपने क्लब करियर में वह चेल्सी, आर्सेनल, साउथेम्प्टन और लीसेस्टर सिटी जैसे प्रीमियर लीग क्लबों के रोल पर रहे हैं। वह 2021 में चोनबुरी में शामिल हुए, ब्रुनेई से थाई टीम के लिए खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन गए।

मेसी और रोनाल्डो की बात की जाए तो साल 2022 में अर्जेंटीना के मेसी की नेटवर्थ 600 मिलियन डॉलर यानी 4900 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है, जो 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखते हैं।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग