17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटली को पछाड़ स्पेन वर्ल्ड कप के एक कदम और नजदीक

स्पेन फूटबाल टीम ने 11 साल से फुटबॉल मैदान पर लगातार अपराजय रहे इटली टीम को पछाड़ एक नया रिकॉर्ड बना लिया है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 3 Sep 2017, 12:04 PM IST

san fransisco,Spain,FIFA,World Cup qualifiers

नई दिल्ली । स्पेन फूटबाल टीम ने 11 साल से फुटबॉल मैदान पर लगातार अपराजय रहे इटली टीम को पछाड़ एक नया रिकॉर्ड बना लिया है । इसके साथ ही स्पेन टीम विश्व कप के लिये अपनी जगह पक्का करने के एक कदम और नजदीक पहुंच गया है । स्पेन की टीम ने इटली को 3 -0 से मात दिया । इटली की टीम ने पिछले 56 मैचों से लगातार अपराजय रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था । इटालियन टीम सन 2006 से लगातार वर्ल्ड कप और यूरोपियन चैंपियनशिप में अपना जगह पक्का करते रही है । ऐसे में स्पेन ने इटली टीम को हरा विजय रथ को रोक दिया है ।

पहले ही हाफ में दो स्ट्राइक के माध्यम से फ्रांसिस्को और फिर लवरो मोराता ने शानदार स्ट्राइक कर मैच के रुख को मोड़ दिया । जल्द ही स्पेन की टीम इटली पर हावी हो गयी और मैच को जीत लिया ।मैच के बाद स्पेन टीम के कोच ने कहा कि यह इस गईं में फ्रांसिस्को का शानदार प्रदर्शन रहा सिर्फ इसलिए नहीं कि इस गेम में शानदार तरिके से उन्होंने गोल किया बल्कि इसलिए भी क्योंकि उनका खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा गेंद के पास रहते हुए भी और नहीं रहते हुए भी खिलाड़ियों ने चंचलता दिखाया ।

इस मैच को जीत स्पेन को मिला ये लाभ -
मैच को जीतते ही स्पेन की टीम एक कदम वर्ल्डकप के और करीब पहुंच गयी है । इस जीत के साथ ही ग्रुप जी में स्पेन को 19 पॉइंट्स मिला जो कि इटली को मिले पॉइंट्स से तीन पॉइंट्स ज्यादा है ।अगले तीन गेम्स के बाद विश्व कप 2018 के लिए स्पेन के टीम के भाग्य का फैसला होना है ।ग्रुप विनर टीम को सीधे वर्ल्ड कप के लिए चयनित होना है । इटली का अगला मैच इजराइल के साथ मंगलवार को होने वाला है । इस मैच में इटली का वर्ल्डकप के लिए भाग्य तय होना है ।

भारत का यह दिव्यांग स्पेन के स्पेशल फुटबाल विश्व कप में बिखेरेगा जलवा -
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, इस बात को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के दिव्यांग तौसीफ अहमद ने साबित कर दिखाया है । तौसीफ का चयन स्पेन में आयोजित होने वाले स्पेशल विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है ।

तौसीफ के पिता अफाक अहमद खान डिंडोरी के शाहपुर गांव में चाय की दुकान चलाते हैं । इन दिनों तौसीफ शहडोल के रेलवे ग्राउंड में कोच रहीश अहमद के साथ प्रेक्टिस में पसीना बहा रहे हैं ।

डिंडोरी जिले में खेल सुविधाओं की कमी और आर्थिक तंगी के कारण तौसीफ की खेल प्रतिभा शाहपुर गांव में सिमट कर गई थी । दिव्यांग होने के बाद भी तौसीफ अपने गांव में ही क्रिकेट और फुटबॉल खेलने की प्रैक्टिस करता रहा।