
दोस्ताना मैच में पुर्तगाल ने खेला ड्रॉ, फ्रांस की 2-0 से आसान जीत
नई दिल्ली। बार्सिलोना में वर्ल्ड फेंडली फुटबॉल मैच में पुर्तगाल और ट्यूनीशिया के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 के अंतर से बराबरी पर छूटा। जबकि फ्रांस की टीम ने आयरलैंड को 2-0 के अंतर से मात दी। यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल ने ट्यूनीशिया के खिलाफ दो गोलों की बढ़त बना ली थी। लेकिन इसके बाद ट्यूनीशिया ने बेहतरीन कमबैक करते हुए दो गोल दागे। जिससे ये मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वही दूसरे मुकाबले में फ्रांस ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से आसान जीत दर्ज की।
फीफा वर्ल्ड कप से पहले का अभ्यास-
रूस में 14 जून से शुरू होने जा रहे फीफा फुटबाल विश्वकप के लिये तैयारियों में जुटीं सभी टीमें मुख्य टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिये अभ्यास मैच खेल रही हैं। पुर्तगाल की टीम हालांकि मैच में अपने कप्तान और स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेलने उतरी जो चैंपियंस लीग में अपनी टीम रियाल मैड्रिड के लिये शनिवार को खेले थे और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका भी निभाई।
ट्यूनीशिया ने खोल दी पोल-
हालांकि ट्यूनीशिया ने अभ्यास मैच में पुर्तगाल की तैयारियों की पोल खोल दी जो विश्वकप के ग्रुप बी में स्पेन, मोरक्को और ईरान के साथ है। मैच में आंद्रे सिल्वा और जोओ मारिया ने ब्रागा में हुये मैच में पुर्तगाल के लिये गोल किये जबकि ट्यूनीशिया ने जवाबी हमला करते हुये दो गोल से पिछडऩे के बाद एनिस बद्री और फख्रद्दीन बेन युसेफ के गोलों की बदौलत वापसी कर ली। ट्यूनीशिया टूर्नामेंट के ग्रुप जी में बेल्जियम, इंग्लैंड और पनामा के साथ है।
फ्रांस की बेहतरीन जीत-
पेरिस में हुये मैच में फ्रांस ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और ओलिवियर गिराड और नबील फेकिर ने आयरलैंड के खिलाफ गोल कर टीम को 2-0 से एकतरफा जीत दिला दी। मैच में फ्रांस के एंटोनी ग्रिजमैन, पोल पोग्बा और एन गोलो कांते ने शुरूआत नहीं की लेकिन गिराड, फेकिर और कोरेंटिन टोलिसो ने उनकी अनुपस्थिति में प्रभावित किया।
ईरान को भी मिली मात-
ईरान को भी इस्तांबुल में तुर्की के खिलाफ अपने मैच में 1-2 से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी जो विश्वकप के लिये इस बार क्वालीफाई नहीं कर सका है। सेन तोसुन ने दोनों हाफ में तुर्की के लिये गोल किये। ईरान का एकमात्र गोल अशान देजागाह ने 92वें मिनट में पेनल्टी पर कर टीम की हार का अंतर कम किया। ईरान की टीम इस बार पांचवें विश्वकप में उतर रही है और अपने ग्रुप बी से पहली बार नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करने का प्रयास करेगी।
Published on:
29 May 2018 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
