6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4 : गोवा ने एटीके को 5-1 से हराया, आगे जाने की उम्मीद बढ़ी

इस जीत ने गोवा के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उसके खाते में 27 अंक हैं। एक और जीत उसे हर हाल में प्लेऑफ में पहुंचा देगी। 
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Mar 2018, 9:20 AM IST

isl

फातोर्दा। एफसी गोवा ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए अपने 17वें दौर के मुकाबले में दो बार के चैम्पियन एटीके को 5-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन की अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इस जीत ने गोवा के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उसके खाते में 27 अंक हैं तथा एक और जीत उसे हर हाल में प्लेऑफ में पहुंचा देगी लेकिन हार की स्थिति में उसे जमशेदपुर के अगले मैच के परिणाम पर निर्भर होना होगा, जिसके 26 अंक हैं और जो पांचवें स्थान पर काबिज है।

तीन टीमें पहुंच चुकी है प्लेऑफ में -
एटीके की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब तक तीन टीमें-बेंगलुरू एफसी, एफसी पुणे सिटी और चेन्नयन एफसी ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। गोवा की एटीके पर जीत के साथ चेन्नयन एफसी का आगे जाने का रास्ता साफ हुआ। गोवा को आगे जाने के लिए हर हाल में इस मैच में जीतना था और उसके खिलाड़ियों ने पहले ही हाफ में तीन गोल करते हुए यह बाजी मार ली।

पहले हाफ में हुए तीन गोल -
10वें मिनट में सर्गियो जस्टे ने गोल करते हुए गोवा को 1-0 की बढ़त दिलाई और फिर मैनुएल लेंजारोते ने 15वें तथा 21वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इसके बाद रही-सही कसर फेरान कोरोमिनास ने 64वें और मार्क सिफनोइस ने 90वें मिनट में पूरी करते हुए गोवा के लिए क्रमश: चौथा और पांचवां गोल दागा। एटीके के लिए एकमात्र गोल रोबी कीन ने 87वें मिनट में किया। गोवा के लिए पहला गोल जस्टे ने हुगो बोउमोस के पास पर किया। हुगो ने एक बेहतरीन कार्नर लिया, जिस पर जस्टे ने हेडर के जरिए गोल किया।

लेंजारोते ने किया दूसरा गोल -
एटीके की टीम अभी इस गोल के सदमे से उबरी भी नहीं थी कि लेंजारोते ने दूसरा गोल करते हुए गोवा को 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल के केंद्र में मंडार राव देसाई थे। वैसे यह गोल एटीके डिफेंस की सुस्ता का नतीजा अधिक थी। लेंजारोते ने 21वें मिनट में प्रनॉय हल्धर के बेहतरीन पास पर गोल करते हुए गोवा को 3-0 से आगे कर दिया। हल्धर ने 40-50 गज की दूरी से एक कर्लिग पास लेंजारोते को दिया, जिस पर वह बॉक्स में घुसे और आशुतोष मेहता को छकाते हुए गोली के करीब पहुंचे और गेंद को पोस्ट में डाल दिया।

इन खिलाड़ियों को दिखाया गया पीला कार्ड -
इसके बाद भी गोला ने 29वें तथा 45वें मिनट में गोल करने के बेहतरीन मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में एटीके ने 46वें मिनट में ही दो बदलाव किए। उसके खिलाड़ी गोल करने को इतने आतुर थे कि वे लगातार फाउल कर रहे थे। 47वें मिनट में जोर्डी मोंटेल को पीला कार्ड मिला। इसके बाद 50वें मिनट में रोबी कीन को पीला कार्ड मिला। फिर 51वें मिनट में रुपर्ट नोंगरुम और 52वें मिनट में जेक्विन्हा को पीला कार्ड मिला।

64 मिनट में हुआ चौथा गोल -
गोवा की टीम रिलैक्स थी और यही कारण था कि एटीके चढ़कर खेल रही थी। 58वें मिनट में गोवा के हल्धर को पीला कार्ड मिला। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। 63वें मिनट में एटीके के अनवर अली को पीला कार्ड मिला। इस सीजन में सबसे अधिक गोल करने वाले फेरान कोरोमिनास ने इसके बाद अपना जलवा दिखाया और 64वें मिनट में गोल करते हुए गोवा को 4-0 से आगे कर दिया। कोरो ने यह गोल फ्रीकिक पर किया। यह इस सीजन का उनका 16वां गोल है।

एटीके की ओर से एक मात्र गोल -
एटीके के सबसे बड़े स्टार रोबी कीन ने 87वें मिनट में जेक्विन्हा की मदद से अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। इस गोल से गोवा को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन उसका क्लीनशिट खराब हो गया। कोरो के स्थान पर 73वें मिनट में मैदान पर आए सिफनोईस ने भी 90वें मिनट में बहती गंगा में हाथ धोते हुए अपना खाता खोला और अपनी टीम को 5-1 से आगे कर दिया।

हार के बाद बढ़ी एटीके की मुश्किले -
इस हार के बाद एटीके का तालिका में नौवां स्थान भी असुरक्षित हो गया है। नार्थईस्ट युनाइटेड 11 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है और अगर उसने अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर ली तो वह 14 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, अगर एटीके अपना अंतिम मैच हार जाता है तो उसे 10वां स्थान पर रहते हुए लीग की समाप्ति करनी होगी। वैसे जीत की स्थिति में वह फिर से नौवें स्थान पर पहुंच सकता है। दिल्ली डायनामोज का आठवें स्थान पर रहना अब तय हो गया है।