30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4 : पुणे की एक और जीत, प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

इंडियन सुपर लीग में बुधवार को पुणे की टीम ने जमशेदपुर को हराते हुए प्वाइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Jan 2018, 9:26 AM IST

isl

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग में बुधवार को एफसी पुणे सिटी ने जमशेदपुर एफसी को हराते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। श्री छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे में खेले गए इस मैच में पुणे ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही पुणे 10 टीमों की अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के बाद पुणे के 12 मैचों में सात जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ 22 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं जमशेदपुर 16 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर ही काबिज है।

पिछड़ने के बाद हासिल की जीत -
पुणे ने यह जीत पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद हासिल की। पहले हाफ के 29वें मिनट में वेल्गिंटन प्रीओरी ने जमशेदपुर के लिए गोल करते हुए उसे आगे कर दिया था, लेकिन पुणे ने गुरतेज सिंह (62वें मिनट) और इमिलियानो अल्फारो (66वें मिनट) की मदद से चार मिनट में दो गोल करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।

पहला गोल जमशेदपुर की ओर से आया -
पहले हाफ की शुरुआत में दोनों टीमें कुछ बड़े मौके नहीं बना पाईं। जमशेदपुर के हिस्से 29वें मिनट में एक बड़ा मौका आया जिसे बदलने में वेलिंग्टन ने कोई गलती नहीं की। वेलिंग्टन को दाहिने कोने से गेंद मिली। इस गेंद को रोकने के लिए पुणे के गोलकीपर विशाल कैथ आगे आए जिससे वेल्गिंटन को मौका मिला गया और उन्होंने आसानी से गेंद गोलपोस्ट में डाल अपनी टीम को आगे कर दिया।

बढ़त लेने से चूकी जमशेदपुर की टीम -
34वें मिनट में पुणे के स्टार मार्सेलिन्हो गेंद पर सही से नियंत्रण नहीं रख पाए और गोल करने का मौका गंवा बैठे। दो मिनट बाद मेहमान टीम ने भी अपना स्कोर 2-0 करने का मौका खो दिया। त्रिनदादे गोंजालवेस को दाहिने छोर से दौड़ लगाते हुए गेंद आगे आकर इजु अजुका को दी जो बहुत करीब से अपना निशाना चूक गए। इसी मिनट में जमशेदपुर के ममो को योल कार्ड मिला और 41वें मिनट में गोंजालवेज को भी येलो कार्ड मिला।

पहले हाफ तक यही रहा स्कोर -
बराबरी की जद्दोजहद में लगी पुणे के लिए अल्फारो ने 45वें मिनट में मौका बनाया, लेकिन गेंद को सीधा गोलकीपर के हाथों में खेल बैठे। इसी मिनट में उनके पास खाली पड़े गोल में गेंद डालने का मौका था लेकिन इस बार युममान राजू ने उनके शॉट को रोक लिया। पहले हाफ की समाप्ति के बाद जमशेदपुर की टीम आगे थी, लेकिन दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह से बदल गई।

पुणे को 62वें मिनट में पहली सफलता -
पुणे के कोच रेंको पोपोविक ने रणनीति में कुछ बदलाव किए जो कारगर साबित हुए। इस हाफ में वह जमशेदपुर पर एक गोल से पिछड़ने के बाद भी हावी थी। उसे आखिरीकार सफलता 62वें मिनट में मिली जब गुरतेज ने उसके लिए बराबरी का गोल दागा। इस मिनट पुणे को कॉर्नर मिला था जिसे मार्सलिन्हो ने लिया। उन्होंने सीधी किक बॉक्स में भेजी जहां गुरतेज ने हेडर के जरिए गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।

एक और गोल के साथ पुणे को मिली जीत -
गोला की टीम यहीं नहीं रुकी चार मिनट बाद अल्फारो ने पहले हाफ में गंवाए गए दो मौकों की भरपाई करते हुए अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। गेंद लिए खड़े मार्सलिन्हो ने अपने दहिने ओर देखा की अल्फारो भाग कर आ रहे हैं तभी उन्होंने गेंद अल्फारो को थमाई जिन्होंने गोलकीपर को छकाते हुए चार मैच बाद अपना पहला गोल किया। पुणे की यह बढ़त निर्णायक साबित हुई और पहले स्थान पर पहुंचने में सफल रही।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग