26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ साबित हुए लियोनेल मेसी, जीता स्पेनिश लीग के टॉप स्कोरर का सम्मान

अर्जेटीना के सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने रविवार को बार्सिलोना के लिए चोट के बाद वापसी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 Nov 2018, 12:49 PM IST

lionel messi

एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ साबित हुए लियोनेल मेसी, मिला स्पेनिश लीग के टॉप स्कोरर का सम्मान

नई दिल्ली। बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी को सोमवार को स्पेनिश लीग के शीर्ष स्कोरर के अवार्ड 'पिचहीची' से सम्मानित किया गया। मेसी ने लीग में 2017-18 सीजन में क्लब के लिए कुल 34 गोल किए हैं। उन्हें प्रशंसकों ने स्पेनिश लीग के सबसे अहम खिलाड़ी (एमवीपी) के रूप में भी चुना है। बता दें मेस्सी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

वापसी मैच में मेसी को मिली हार-
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अर्जेटीना के सुपर स्टार ने रविवार को चोट से वापसी की है। हालांकि उनकी वापसी फीकी रही क्योंकि बार्सिलोना को रियल बेतिस ने 4-3 से मात दी। मेसी दाहिने हाथ में चोट के कारण तीन सप्ताह तक मैदान से दूर थे।

स्पेनिश लीग में पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धा-
मेसी ने कहा, "स्पेनिश लीग इस बार पहले से कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धी है। कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।" रविवार के मैच के बारे में मेसी ने कहा, "पहले मैं गेंद से संपर्क करने और उसे मारने में डर रहा था, लेकिन कुछ समय बाद मैं सहज हो गया।" मेसी ने अपने करियर में पांचवीं बार यह अवार्ड जीता है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग