2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus के कारण दिग्गज फुटबॉलर नॉरमैन हंटर की मौत, विश्व कप विजेता इंग्लिश टीम के थे सदस्य

Norman Hunter का निधन Coronavirus के कारण 17 अप्रैल को हो गया। पॉजिटीव पाए जाने पर 10 अप्रैल को हुए थे अस्पताल में भर्ती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 17 Apr 2020, 6:57 PM IST

Norman Hunter

Norman Hunter

नई दिल्ली : इंग्लैंड की फुटबॉल टीम सिर्फ एक बार ही 1966 में विश्व कप जीत सकी है। शुक्रवार को इस विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी नॉरमैन हंटर (Norman Hunter) का निधन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हो गया। इंग्लैंड के क्लब लीड्स यूनाइटेड के महान फुटबॉलर नॉरमैन हंटर का टेस्ट 10 अप्रैल को हुआ था। कोविड-19 पॉजीटिव पाए जाने के बाद 76 वर्षीय इस फुटबॉलर को इसी दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को ही उनकी स्थिति नाजुक होने की खबर आई और इसी दिन वह दुनिया को अलविदा कह गए।
बता दें कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन में अब तक 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Coronavirus के खिलाफ जंग में फुटबॉलर लालपेखलुआ ने किया सामूहिक रक्तदान

लीड्स यूनाइटेड ने जताया दुख

लीड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने हंडर की मौत पर गहरा दुख जताया है। उसने कहा कि हंटर की मौत से क्लब का पूरा परिवार दुखी है। क्लब के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मुश्किल वक्त में क्लब उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।

बता दें कि बतौर डिफेंडर हंटर महज 15 साल की उम्र में लीड्स क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब की ओर से 540 मैच में 18 गोल दागे हैं।

विश्व कप टीम के थे सदस्य

इंग्लैंड की जिस टीम ने 1966 में विश्व कप जीता था। हंटर उस टीम के सदस्य थे। इंग्लैंड की फुटबॉल फेडरेशन ने भी हंटर की मौत पर दुख जताया है। फेडरेशन ने कहा कि फेडरेशन उनकी मौत से बेहद दुखी हैं। इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार और दोस्तों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। बता दें कि हंटर विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जरूर थे, लेकिन उन्हें पूरे टूर्नामेंट में मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा हंटर का क्लब डॉन रेवी की कप्तानी में 1969 और 1974 में फर्स्ट डिवीजन का खिताब जीता था। हंटर ने इस टीम के अहम सदस्य रहे। 1968 लीग कप फाइनल में आर्सेनल के खिलाफ जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 1976 में लीड्स छोड़ने के बाद हंटर ब्रिस्टल सिटी फुटबॉल क्लब और बार्न्सले फुटबॉल क्लब के लिए भी खेल चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल