मोड्रिक पहली बार हुए नामांकित-
फुटबाल के दिग्गजों पीटर श्माइकल, सोल कैम्पबेल, वांको कानु और कैली स्मिथ की उपस्थिति में इन नामों की घोषणा की गई। रियल मेड्रिड के खिलाड़ी मोड्रिक को हाल ही में यूईएफए के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा, लिवरपूल के खिलाड़ी सलाह को पहली बार इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।