8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ISL -5: मुंबई FC को बड़ा झटका, चोटिल देवेंद्र सिंह पूरे सीजन के लिए बाहर

इंडियन सुपर लीग के पांचवें सीजन में मुंबई एफसी फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम डिफेंडर देंवेद्र सिंह चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए है।

2 min read
Google source verification
mumbai fc

ISL -5: मुंबई FC को बड़ा झटका, चोटिल देवेंद्र सिंह पूरे सीजन के लिए बाहर

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी मुम्बई सिटी एफसी के डिफेंडर देवेंद्र सिंह चोट के करण लीग के पांचवें सीजन से बाहर हो गए हैं। 23 साल के देवेंद्र के घुटने में चोट है और इससे उबरने के लिए उन्हें आॅपरेशन कराना होगा। इसके बाद वह क्लब के साथ रीहेबिलिटेशन में रहेंगे। इस युवा डिफेंडर ने बीते सीजन में आईलैंर्ड्स नाम से मशहूर मुम्बई सिटी एफसी के साथ करार किया था और केरला ब्लास्टर्स के साथ हुए मुकाबले के दौरान उन्होंने आईएसएल में पदार्पण भी किया था।

टीम ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की-
इसके बाद बीते सीजन में देवेंद्र ने मुम्बई के लिए कुल आठ मैच खेले और अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। इसके बाद क्लब ने देवेंद्र के साथ करार में दो साल का विस्तार किया। मुम्बई सिटी एफसी ने देवेंद्र के सफल ऑपरेश्न और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही क्लब ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करने में सफल होंगे।

देवेंद्र की जगह लेंगे जॉयनर आउरेंको-
इस बीच मुम्बई सिटी एफसी ने 27 साल के डिफेंडर जॉयनर लाउरेंको के साथ करार की घोषणा की है। लाउरेंको इस सीजन की समाप्ति तक क्लब के साथ बने रहेंगे। गोवा के इस फुल बैक खिलाड़ी ने हीरो आईएसएल के लिए 2018-19 सीजन के लिए मुम्बई सिटी एफसी में देवेंद्र का स्थान लिया है। लाउरेंको ने अपना फुटबाल करियर गोवा के क्लब-गोवा वेल्हा के साथ शुरू किया था। वह इसके बाद डेम्पो एफसी के ळिए यू-15, यू-16 और यू-19 स्तर पर खेले।

गोवा की ओर से खेल चुके हैं लाउरेंको-
अपने करियर के अगले पड़ाव में लाउरेंको न 2010 में 19 साल की उम्र में स्पोर्टिंग क्लब दे गोवा के साथ करार किया और आते ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। क्लब ने उस साल यू-19 लीग खिताब जीता। इससे एक साल पहले यह वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डेम्पो के लिए खेलते हुए पहुंचे थे। लाउरेंको सात सीजन तक स्पोर्टिंग के लिए खेले। उनके टीम में रहते हुए स्पोर्टिंग टीम 2013-14 के फेडरेशन कप में उपविजेता रही। स्पोर्टिंग के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए लाउरेंको ने भारती टीम में स्थान पक्का किया और 2014 के एशियाई खेलों में यू-23 टीम के लिए खेले। वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए दो मैचों में खेले।

आईएसएल में बेंगलुरू से खेले-
स्पोर्टिंग के साथ लम्बे करार के बाद लाउरेंको ने 2017 में आईएसएल की बेंगलुरू एफसी के साथ करार किया। वह एएफसी कप अभियान में क्लब के लिए चार बार खेले। इस दौरान टीम ने आईएसएल में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया और हीरो सुपर कप खिताब जीता। हीरो इंडियन सुपर लीग के पांचवें सीजन के अपने तीसरे मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी का सामना 19 अक्टूबर को एफसी पुणे सिटी से होगा। यह महाराष्ट्र डर्बी मुम्बई फुटबाल एरेना में खेला जाएगा।