20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Football News / फुटबॉल : 20 मई से लगने वाले शिविर के लिए कोच स्टीमाक ने 37 खिलाड़ियों को बुलाया

फुटबॉल : 20 मई से लगने वाले शिविर के लिए कोच स्टीमाक ने 37 खिलाड़ियों को बुलाया

इनमें से चयनित खिलाड़ी लेंगे किंग्स कप में भाग भारतीय टीम के साथ कोच का होगा यह पहला टूर्नामेंट जुलाई में भारत को इंटरकॉन्टिनेंटल कप में लेना है भाग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 16 May 2019, 4:51 PM IST

igor stimac

फुटबॉल : 20 मई से लगने वाले शिविर के लिए कोच स्टीमाक ने 37 खिलाड़ियों को बुलाया

नई दिल्ली : पांच से आठ जून तक थाईलैंड के बुरीराम में होने वाले किंग्स कप फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम को खेलना है। टीम के नए कोच इगोर स्टीमाक ने इसकी तैयारी के लिए 20 मई से लगने वाले कैम्प में 37 संभावित खिलाड़ियों को अभ्यास शिविर के लिए बुलाया है। बता दें कि किंग्स कप के बाद भारतीय टीम को जुलाई में इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भी भाग लेना है।

कोच ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) ने बुधवार को ही क्रोएशिया के पूर्व खिलाड़ी इगोर स्टीमाक को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। कैम्प के लिए चुने गए सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कोच ने कहा कि वह भारत आकर तुरंत काम पर लग जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा नई चुनौतियों का सामना किया है और अब मैं ब्लू टाइगर्स (भारतीय टीम) को कोचिंग देने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एएफसी एशियन कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का वह काफी सम्मान करते हैं। इसके अलावा कैम्प में चुने गए अन्य खिलाड़ियों को उन्होंने आई-लीग और आईएसएल में खेलते देखा है। कुछ खिलाड़ी काफी शानदार हैं और इसीलिए उन्होंने इन खिलाड़ियों को शिविर में बुलाया है। शिविर में स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ को जगह नहीं मिली है। वह चोटिल हैं।


शिविर के लिए चुने गए 37 संभावित खिलाड़ी

गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह।

डिफेंडर्स : प्रीतम कोटाल, निशु कुमार, राहुल भेक, सलाम रंजन सिंह, संदेश झिंगन, आदिल खान, अनवर अली, सुभाशीष बोस, नारायण दास।

मिड फील्डर्स : उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, ब्रैंडन फर्नांडिस, अनिरुद्ध थापा, रेनीर फर्नांडिस, बिक्रमजीत सिंह, धनपाल गणेश, प्रणॉय हल्दर, रोलिन बोरगेस, जर्मनप्रीत सिंह, विनीत राय, साहल अब्दुल, अमरजीत सिंह, रिडम त्लंग, लल्लिअन च्यांगालू, कोमल थाटल, माइकल सुसाईराज।

फारवर्ड : बलवंत सिंह, सुनील छेत्री, जोबी जस्टिन, सुमीत पासी, फारुख चौधरी, मनवीर सिंह।