21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रीमियर लीग : चेल्सी ने वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हराया

जर्मन फॉरवर्ड टिमो वेर्नर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेल्सी ने यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया.....

less than 1 minute read
Google source verification
chelsea_beat_westham.jpg

नई दिल्ली। फरवरी के बाद से अपना पहला गोल दागने वाले जर्मन फॉरवर्ड टिमो वेर्नर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेल्सी ने यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में एकमात्र गोल चेल्सी की ओर से आया, जोकि वेर्नर ने 43वें मिनट में किया। वेर्नर का आरबी लिपजिग छोडकऱ चेल्सी से जुडऩे के बाद से यह छठा गोल है।

वेस्ट हैम की टीम के बेलब्यूएना को 81वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया और फिर इसके बाद टीम को अपने 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेलना पड़ा। हार के बाद वेस्ट हैम अब पांचवें नंबर पर कायम है और उसके चेल्सी से तीन अंक कम है।

न्यूकैसल ने लिवरपूल को 1-1 से ड्रॉ पर रोका
सब्स्टीटयूट जोए विलोक द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए बराबरी के गोल की मदद से न्यूकैसल यूनाइटेड ने यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में लिवरपूल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में लिवरपूल ने तीसरे मिनट में ही सालाह के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली।

लिवरपूल की टीम ने बढ़त को दूसरे हाफ में और फिर निर्धारित समय तक कायम रखा। लेकिन सब्स्टीटयूट विलोक ने इंजुरी टाइम में गोल दागकर लिवरपूल को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। विलोक पिछले 10 लीग मैचों में चार गोल दाग चुके हैं। इस ड्रॉ के बाद लिवरपूल छठे नंबर पर है, जबकि न्यूकैसल यूनाइटेड 15वें नंबर पर कायम है।