5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर घाटी में फुटबॉल को आगे बढ़ाएगा रियल कश्मीर एफसी

रियल कश्मीर एफसी राज्य में सकारात्मक बदलाव लाकर कामयाबी की नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। क्लब ने अपनी शुरुआत के मात्र दो वर्षों के अंदर 2018-19 आई-लीग का प्रमोशन हासिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 Nov 2018, 3:04 PM IST

REAL KASHMIR FC

कश्मीर घाटी में फुटबॉल को आगे बढ़ाएगा रियल कश्मीर एफसी

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में खेलों के जरिए बदलाव लाने की कोशिशों के तहत प्रदेश के चैम्पियन फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर ने राज्य में फुटबॉल को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। रियल कश्मीर एफसी राज्य में सकारात्मक बदलाव लाकर कामयाबी की नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। क्लब ने अपनी शुरुआत के मात्र दो वर्षों के अंदर 2018-19 आई-लीग का प्रमोशन हासिल किया है।

एडिडास के साथ किया करार-
क्लब ने 2017-18 आई-लीग की दूसरी डिवीजन में हिंदुस्तान एफसी पर जीत हासिल की थी। यह क्लब घाटी से पहली फुटबॉल टीम है जो देश में टॉप आई-लीग के लिए क्वालिफाई हुई है। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए एडीडास इंडिया के साथ आधिकारिक साझेदारी का एलान किया है और एक संवाददाता सम्मेलन में इस साझेदारी की घोषणा की। यह राज्य का एकमात्र क्लब है, जिसने पहली टीम बनाई है और इसकी अकादमी में अंडर 19, 15, 13, 9 टीमें शामिल हैं।

कश्मीर में बन रहा है फुटबॉल का माहौल-
कप्तान लव डे एनियीनया ,मैनेजर डेव राबर्टसन, मिडफ़ील्डर डेनिश फारूख और शाहनवाज ने अपने क्लब की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों मे रियल कश्मीर देश के अग्रणी क्लबों में स्थान बनाएगा। डेनिश और शाहनवाज के अनुसार क्लब की उपलब्धियों से उत्साहित होकर कश्मीर घाटी में फुटबॉल के लिए माहौल बन रहा है और स्कूल- कालेजों से कई उभरते खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।

लक्ष्य लीग मे खिताब जीतना -
उन्होंने एक स्वर में कहा कि आई लीग में खेलना अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है और अब उनका लक्ष्य लीग मे खिताब जीतने का है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा संभव हुआ तो राज्य में फुटबॉल का संपूर्ण माहौल बनाने में कामयाबी मिलेगी। ऐसा होने से राज्य में राजनीतिक और कूटनीतिक माहौल भी सुधरेगा।