4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल 2018 के सबसे बड़े खेल आयोजन फीफा विश्व कप की तैयारी अंतिम चरण में

नए साल का आगाज हो चुका है। इस साल का सबसे बड़ा खेल आयोजन रूस में होना है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Jan 2018, 1:37 PM IST

fifa wc

नई दिल्ली। कई बड़े खेल आयोजनों की सफल मेजबानी कर चुका रूस फुटबाल के महाकुंभ की तैयारी में पूरी तरह से जुट चुका है। बता दें कि फीफा विश्व कप 2018 की मेजबानी का मौका इस बार रूस को मिला है। जिसके लिए रूस सरकार और खेल मंत्रालय अपनी तैयारियों में जुटा है। रूस ने इससे पहले कई उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी की है, लेकिन वह फीफा विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार करने जा रहा है। गौरतलब हो कि रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक फीफा विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट में अपनी शानदार राष्ट्रीय टीम को शामिल करेगा।

दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है फुटबाल
फुटबाल को विश्व में सबसे लोकप्रिय खेल के रूप में देखा जाता है। 1930 के बाद से हर साल फीफा विश्व कप का आयोजन हो रहा है। फीफा विश्व कप विश्व में फुटबाल के प्रशंसक के लिए छुट्टी के समान है। इस प्रकार के उच्च स्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी हर देश के लिए सम्मान की बात होगी। रूस को दिसम्बर, 2010 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। इसमें इंग्लैंड, पुर्तगाल और स्पेन तथा बेल्जियम और नीदरलैंड्स को रूस ने कड़ी टक्कर दी थी।

रूस के 11 शहरों में खेला जाएगा मैच
फीफा विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए रूस ने 11 शहरों-मॉस्को, सैंट पीटर्सबर्ग, सोचि, कजान, सरांस्क, कलिनिनग्रांड, वोल्गोग्राड, रुस्तोव-ऑन-डॉन, निझ्नी नोवगोरोड, येकातेरिनबुर्ग और समारा का चयन किया। इन 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। मॉस्को में दो स्टेडियम-स्पार्ताक एरीना और लुझनीकी स्टेडियम हैं।

फीफा के ड्रॉ हो चुके है घोषित
एक माह पहले ही क्रेमलिन पैलेस में 2018 फीफा विश्व कप के फाइनल ड्रॉ का आयोजन किया गया था। इसमें 32 टीमों को ग्रुपों में विभाजित किया गया था। रूस को ग्रुप-ए में सऊदी अरब, मिस्र और उरुग्वे के साथ शामिल किया गया है। टिकट बिक्री के चरणों को तीन भागों में बांटा गया। फीफा के अनुसार, पहले चरण में कुल 742,760 टिकटें बिकीं।

टिकट बिक्री की हो चुकी है शुरुआत
इसके साथ ही, दूसरे चरण के पहले पड़ाव में टिकट बिक्री की शुरुआत पांच दिसम्बर को कर दी गई थी, जो 31 दिसम्बर तक जारी रहेगी, वहीं दूसरा पड़ाव 13 दिसम्बर से शुरू होगा। टिकट बिक्री के अंतिम चरण की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी और टूर्नामेंट के अंतिम मैच तक जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल