28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2018 : आज रूस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी मिस्र, सलाह पर होंगी सब की निगाहें

ग्रुप-ए के पहले मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से मात दी थी। वहीं मिस्र के उरूग्वे ने 1-0 से हराया था।

2 min read
Google source verification
salah

FIFA 2018 : आज रूस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे मिस्र, सलाह पर होंगी सब की निगाहें

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप का आगाज जीत के साथ करने वाला रूस आज अपने अगले मैच में मिस्र के खिलाफ सेंट पीटर्सबर्ग एरिना में लगातार दूसरी जीत की ख्वाहिश लेकर उतरेगा। ग्रुप-ए के पहले मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से मात दी थी। वहीं मिस्र के उरूग्वे ने 1-0 से हराया था।

आखिरी मिनट में हारा था मिस्र
बावजूद पहले मैच में अंतिम पलों में मिली हार के बाद मिस्र का आत्मविश्वास ऊंचा है क्योंकि उसके स्ट्रार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। सलाह टीम की आक्रमण पंक्ति को न सिर्फ मजबूत करेंगे बल्कि वह टीम में एक नई जान फूंक सकते हैं। सलाह की वापसी के बाद मिस्र विश्व कप में बने रहने की संभावानाओं को जिंदा रखने के लिए अपनी पूरी जान लगा देगा। इस मैच में जीत उसके अगले दौर में जाने के लिए बेहद जरूरी है वहीं हार से उसके अभियान को बड़ा झटका लग सकता है।

आज दिखेगा सलाह जा जलवा
बेशक सलाह के आने से आक्रमण पंक्ति मजबूत होगा, लेकिन कोच हेक्टर कपर को इस मैच में अपने डिफेंस पर भी अच्छा खासा ध्यान देना होगा। वहीं रूस की कोशिश इस मैच को जीतकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की करने की होगी। उसके पास इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता जब इतिहास के पन्नों में अपने नाम एक नई इबारत लिख दे। वह भी इस बात को जानती है। फीफा रैंकिंग में अपने से बेहतर स्थान रखने वाली सऊदी अरब को एक तरफा मात देने के बाद उसके हौसले बुलंद हैं, लेकिन उसे यह समझने की जरूरत है कि जो टीम अब उसके सामने है वो बहुत मजबूत और ताकत वर है।

सलाह से रहना होगा सतर्क
टीम का अटैक पिछले मैच में शानदार था। उसी प्रदर्शन को कायम रखना और उसी तरह की रणीनीति और मानसिकता के साथ खेलना रूस के लिए जरूरी है। पिछले मैच में रूस के डिफेंस की ज्यादा परीक्षा नहीं हुई थी, लेकिन इस मैच में सलाह के रहते उसे सतर्क रहना होगा। अगर मैच का परिणाम ड्रॉ रहता है तो मिस्र के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

टीमें :

मिस्र :

गोलकीपर : एसाम अल हादरी, मोहम्मद एल सेहेनावी, शेरिफ एकरामी, मोहम्मद अवद।

डिफेंडर : अहमद फताही, साद सामीर, अयमान अशरफ, मेहमुद हमदी, मोहम्मद अबदेव शाफी, अहमद हेगाजी, अली गाबेर, अहमद अल मोहम्मदी, करीम हफीज, ओमर गाबेर, आम्रो गाबेर, अम्रो तारेक।

मिडफील्डर : तारेह हमीद, मेहमुद अबदेल अजीज, शिकाबाला, अबदल्लाह अल साइद, सैम मोर्सी, मोहम्मद अलनी, मेहमुद इखाराबल, रमदान सोभी, मेहमुद ट्रेजेगुएटल, अमर वार्डा।

फॉरवर्ड : मारवान मोहेसेन, अहमद गोमा, अहमद हसन, मोहम्मद सलाह

रूस:-

गोलकीपर : इगोर एकिन्फीव, व्लादिमीर गैबुलोव, एंड्री ल्यूनेव।

डिफेंडर : व्लादिमीर ग्रेनाट, रुस्लान कंबोलोव, फेडर कुद्रीशोव, इल्या कुटेपोव, आंद्रे सेम्योनोव, इगोर स्मोलनिकोव, मारियो फनार्डेज।

मिडफील्डर: युरी गाजिंस्की, एलेक्जेंडर गोलोविन, एलन ड्झागोव, युरी झिर्कोव, रोमन जोबिन, डालेर कुज्येव, एंटोन मिरंचुक, एलेक्जेंडर सामेडोव, एलेक्जेंडर ताश एवं डेनिस चेरीशेव।

फॉरवर्ड : अर्टयोम डज्युबा, एलेक्सी मिरांचुक, फेडर स्मोलोव।