23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल भावना हुई तार-तार, फुटबॉल खेलना छोड़ रेसलिंग करने लगे स्टार ​खिलाड़ी

स्पेनिश ला लीगा मुकाबले के दौरान हुई शर्मसार करने वाली घटना। बार्सिलोना के फेरान टोरेस और एटलेटिको मैड्रिड के स्टीफन सेविक में हुई हाथापाई। बार्सिलोना ने 1-0 से जीता मुकाबला।

less than 1 minute read
Google source verification
खेल भावना हुई तार-तार, फुटबॉल खेलना छोड़ रेसलिंग करने लगे स्टार ​खिलाड़ी

खेल भावना हुई तार-तार, फुटबॉल खेलना छोड़ रेसलिंग करने लगे स्टार ​खिलाड़ी


बार्सिलोना. स्पेनिश ला लीगा के बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के बीच रविवार देर रात खेले गए मुकाबले के दौरान फुटबॉल के इतर रेसलिंग का नजारा देखने को मिला। मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था, बार्सिलोना की टीम 1-0 की बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रही थी कि तभी गेंद पर कब्जे की होड़ में बार्सिलोना के फेरान टोरेस और एटलेटिको मैड्रिड के स्टीफन सेविक आपस में उलझ पड़े। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे। दोनों ने एक-दूसरे के बाल तक नोंच डाले। टोरेस और सेविक को तत्काल रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। शेष मैच में दोनों टीमों को 10 खिलाडि़यों के साथ खेलना पड़ा।

कभी एक टीम से खेला करते थे
मैच 90वें मिनट में बेहद रोमांचक मोड़ पर था कि तभी टोरेस और सेविक उलझ पड़े। रोचक तो यह है कि ये दोनों ही स्पेन आने से पहले मैनचेस्टर सिटी के लिए खेला करते थे। लेकिन इनकी लड़ाई देख लग रहा था कि दोनों के बीच कभी दोस्ती का रिश्ता नहीं रहा होगा। स्पेनिश ला लीगा प्रबंधन इस घटना के बाद दोनों पर बड़ी कार्रवाई भी कर सकता है।

डेम्बले ने दागा विजयी गोल
बार्सिलोना की ओर से एकमात्र गोल ऑसमाने डेम्बले ने दागा जो अंतत: निणाZयक साबित हुआ। डेम्बले ने यह गोल मैच के 22वें मिनट में दागा। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने स्पेनिश ला लीगा की अंकतालिका में अपनी िस्थति और मजबूत कर ली है। बार्सिलोना की टीम 41 अंकों के साथ फिलहाल शीर्ष पर चल रही है। वहीं रियाल मैड्रिड 38 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। एटलेटिको मैड्रिड पांचवें नंबर पर है।