6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Super Cup: गोवा-जमशेदपुर के बीच सेमीफाइनल के लिए अहम मुकाबला कल

सुपर कप फुटबॉल में गुरुवार को जमशेदपुर एफसी का सामना गोवा एफसी से होना है। यह मैच में सेमीफाइनल के लिहाज से अहम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 11 Apr 2018, 9:12 PM IST

super cup

नई दिल्ली। भुवनेश्वर में खेली जा रही सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को जमशेदपुर का सामना गोवा से होगा। इस मैच में जमशेदपुर एफसी क्लब की कोशिश क्वार्टर फाइनल में गोवा से मिली पिछली हार का बदला चुकता कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने की होगी। हालांकि जमशेदपुर के कोच स्टीव कोपेल का कहना है कि उनके दिमाग में बदला लेने जैसी कोई चीज नहीं है। कोपेल ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसा कि मैं कहना चाहूंगा, बदला शब्द सही नहीं है। हम कल के मैच को सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मौके के रूप में देख रहे हैं। हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए यहां आए हैं और कल के मैच में ऐसा कर सकते हैं।

शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट -
जमशेदपुर के कोच स्टीव कोपेल ने आगे कहा कि उनकी टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले को लेकर शारीरिक रूप से पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले मैच के बाद से वापसी करने के लिए हमारे पास काफी समय था और हम इस मैच को लेकर शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हैं।

हम अपनी ताकत दिखाने को आए है-
दूसरी तरफ जमशेदपुर टीम के मिडफील्डर प्रणॉय हल्धर ने कहा कि वह एक अच्छी टीम है और उनके खिलाड़ियों का बेंच भी अच्छा है। वे रक्षात्मक रूप से काफी मजबूत हैं। लेकिन हम भी यहां अपनी ताकत दिखाने आए हैं और मैच के लिए तैयार हैं।

गोवा के कोच का ये है कहना -
गोवा के सहायक कोच डेरीक परेरा ने कहा कि उनकी टीम में कुछ दिक्कतें हैं लेकिन यह ज्यादा बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि टीम फिर से एकजुट हो चुकी है और कड़ी मेहनत कर रही है। टीम अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल का टिकट कटाने को बेताब है।