29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन ने की फीफा से ईरान को विश्व कप से बाहर करने की मांग

फुटबॉल: मानवाधिकारों के उल्लंघन और रूस का साथ देने के लिए कर रहा विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 1 Nov 2022, 8:53 PM IST

यूक्रेन ने की फीफा से ईरान को विश्व कप से बाहर करने की मांग

यूक्रेन ने की फीफा से ईरान को विश्व कप से बाहर करने की मांग

कीव (यूक्रेन). यूक्रेन फुटबॉल एसोसिएशन (यूएएफ) ने विश्व फुटबाॅल की सर्वाेच्च संस्था फीफा से ईरान को कतर में 20 नवंबर से शुरू होने वाले विश्व कप से बाहर करने की मांग की है। यूएएफ ने ईरान पर मानवाधिकारों के उल्लंघन और रूसी सेना को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। कतर में होने वाले फीफा विश्व कप में ईरान को ग्रुप बी में इंग्लैंड, अमरीका और वेल्स के साथ रखा गया है। ईरान का पहला मुकाबला 21 नवंबर को इंग्लैंड से होना है। इससे तीन सप्ताह पहले यूक्रेन ने एक बैठक बुला कर ईरान को विश्व कप से बाहर करने की मांग उठाई है।

ईरान की जगह लेने का इरादा नहीं
हालांकि यूक्रेनी महासंघ की कार्यकारी समिति की इस मांग के पीछे उसका मकसद विश्व कप में ईरान की जगह लेने का नहीं है। गत जून में यूक्रेन को प्लेऑफ फाइनल में वेल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जिससे उसका विश्व कप में खेलने का सपना टूट गया। इससे पहले देश के शीर्ष क्लब शख्तार डोनेस्क ने फीफा से कुछ इस तरह की ही अपील की थी, लेकिन यूएएफ इस पक्ष में नहीं है।


फीफा ने नहीं की कोई टिप्पणी
फीफा ने हालांकि अब तक यूक्रेन की इस मांग पर कोई टिप्पणी नहीं की है। आमतौर पर फीफा किसी देश की सरकार के सैन्य निर्णयों के लिए सदस्य संघों पर कार्रवाई या उन्हें निलंबित नहीं करता है। हालांकि फीफा ने मानवाधिकारों के उल्लंघन और यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस को विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों से निलंबित कर दिया था।

---------------------------------------


फ्रांस को झटका: पॉल पोग्बा हुए विश्व कप से बाहर

पेरिस. कतर विश्व कप शुरू होने से तीन सप्ताह पहले मौजूदा चैंपियन फ्रांस को बड़ा झटका लगा है, उसके स्टार मिडफिल्डर पॉल पोग्बा इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पोग्बा अपने घुटने की सर्जरी के बाद अब तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। 29 साल के पोग्बा को जुलाई में घुटने में चोट लगी थी। फ्रांसीसी टीम विश्व कप में 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। पोग्बा के एजेंट ने एक बयान जारी कर कहा कि मेडिकल रिव्यू के बाद हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ा रहा है कि पोग्बा को सर्जरी से उबरने के लिए कुछ और समय चाहिए। इसके चलते वे कतर में राष्ट्रीय टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग