6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2022 : फीफा वर्ल्ड कप कवर कर रहे अमेरिकी पत्रकार की मौत, समलैंगिकों के समर्थन में पहनी थी रेनबो शर्ट

FIFA World Cup 2022 : एलजीबीटी+ समुदाय के समर्थन में रेनबो शर्ट पहनने पर हिरासत में लिए गए अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के दौरान अचानक उनकी मौत हुई है। ग्रांट की मौत की खबर की पुष्टि उनके भाई ने की है। ग्रांट के भाई एरिक का आरोप है कि पूर्व स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड पत्रकार की मौत में कतर सरकार शामिल हो सकती है।

2 min read
Google source verification
us-journalist-who-covered-fifa-world-cup-in-qatar-wearing-rainbow-shirt-dies.jpg

फीफा वर्ल्ड कप कवर कर रहे अमेरिकी पत्रकार की मौत, समलैंगिकों के समर्थन में पहनी थी रेनबो शर्ट।

fifa world cup 2022 : कतर की मेजबानी में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। यह वर्ल्ड कप शुरुआत से ही अलग-अलग मुद्दों को लेकर विवादों रहा है। कतर में समलैंगिकता के खिलाफ सख्त कानून भी इनमें से एक बड़ा मुद्दा रहा है। इसी मुद्दे की वजह से एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप विवादों में आ गया है। कतर में फीफा वर्ल्ड कप कवर रहे एक अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वहल की अचानक मौत हो गई है। यहां बता दें कि ग्रांट वहल वही अमेरिकी पत्रकार हैं, जिन्होंने कवरेज के दौरान समलैंगिक समुदाय का समर्थन करने वाले रेनबो शर्ट पहनी थी। उन्होंने बाद में जानकारी देते हुए बताया था कि एलजीबीटी+ समुदाय के समर्थन वाली शर्ट पहनने पर उन्हें हिरासत में लिया गया था।

बता दें कि उस घटना के कुछ रोज बाद ही ग्रांट वहल की अचानक मृत्यु हो गई है। ग्रांट की मौत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। ग्रांट की पत्नी ने कहा है कि उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है। ग्रांट की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं किया गया है। जबकि ग्रांट के भाई एरिक ने कतर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां बता दें कि ग्रांट वहल वही पत्रकार हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी डेविड बेकहम के अमेरिका में स्टार बनने पर एक बुक भी लिखी थी। द बेकहम एक्सपेरिमेंट नामक यह बुक अमेरिका में काफी लोकप्रिय भी हुई थी।

भाई ने कतर सरकार पर लगाए आरोप

अमेरिकी फुटबॉल की ओर से ग्रांट वहल की मौत को लेकर कहा गया है कि पूरा यूएस सॉकर परिवार ग्रांट वहल की मौत से बहुत दुखी है। हमने उन्हें खो दिया है। सॉकर के फैंस उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता के लिए ग्रांट पर भरोसा करते थे। इसके साथ ही उन पर इस खेल, खिलाड़ी और कई हस्तियों से जुड़ी रोचक स्टोरी के लिए भरोसा किया जाता था।

यह भी पढ़े -ब्राजील की हार के बाद फूट-फूटकर रो पड़े नेमार

ये था विवाद

दरअसल, ग्रांट वहल कतर में अपना 8वां फीफा वर्ल्ड कप कवर कर रहे थे। ग्रांट ने बताया था कि वेल्स के विरूद्ध अमेरिका के मुकाबले के दौरान उन्हें स्टेडियम में घुसने की अनुमति नहीं दी गई थी। क्योंकि वह एक ऐसी शर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिस पर एक फुटबॉल के साथ उसके चारों तरफ रेनबो की आकृति बनी थी। रेनबो समलैंगिक समुदाय का प्रतीक चिन्ह है। इसके बाद उन्हें करीब 30 मिनट तक हिरासत में रखा गया। हालांकि उसके बाद छोड़ दिया गया था।

यह भी पढ़े - पुर्तगाल का वर्ल्ड कप अभियान खत्म करने के इरादे से उतरेगा मोरक्को