
नई दिल्ली। फुटबाल जगत के महान खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातर नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। रूस में जारी फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में शुक्रवार रात स्पेन के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर इस करिश्माई फारवर्ड ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा का दीवाना बना लिया। आइए देखते हैं रोनाल्डो द्वारा जड़े गए ये तीन गोल।