27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटबॉल
VIDEO: नेमार की नौटंकी देख आप भी हो जाएंगे हैरान,सल्लू मियां ने किया है जोरदार कमेंट
Play video

VIDEO: नेमार की नौटंकी देख आप भी हो जाएंगे हैरान,सल्लू मियां ने किया है जोरदार कमेंट

खास बात यह है इसमें सलमान को एडिट कर डाल दिया गया है । रेस 3 के एक सीन कि वजह से यह वीडियों काफी मनोरंजक बन गई है । आइये देखते हैं यह वीडियों :-
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Jul 05, 2018

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अब नेमार फ़ुटबॉल विश्व कप के सबसे बड़े सुपरस्टार बचे हैं। वो दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं।राउंड 16 में मेक्सिको के ख़िलाफ़ मैच में भी नेमार का एक अलग ही रंग देखने को मिला । 2-0 से मिली जीत में उन्होंने गोल किया और दूसरा गोल करने में अहम रोल निभाया। लेकिन मैदान पर गोल करने के अलावा वो दूसरी वजहों से भी चर्चा में रहे। उन पर सवाल उठते रहे हैं कि, जब कभी सामने वाली टीम के खिलाड़ी से उनकी भिड़ंत होती है, तो वो ऐसी चोट लगने का ‘नाटक’ करते हैं जैसे कोई बहुत बड़ा हादसा हो गया हो। इस वजह से तटस्थ समर्थकों के बीच उनके खेल की चर्चा रहती है, लेकिन इस आदत की काफ़ी आलोचना होती है।नेमार के वीडियोज इन दिनों इंटरनेट पर छाये हैं उन्हें उनकी नाटक के लिए हर कोई ट्रोल कर रहा है ऐसे में यूट्यूब पर EIC नाम की एक चैनल ने नेमार का एक वीडियो अपलोड किया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।इस वीडियों में नेमार चोट लगने और दर्द में करहाने का नाटक करते देखे जा सकते हैं,खास बात यह है इसमें सलमान को एडिट कर डाल दिया गया है । रेस 3 के एक सीन कि वजह से यह वीडियों काफी मनोरंजक बन गई है । आइये देखते हैं यह वीडियों :-