
33 साल की उम्र में गैरेथ बेल ने फुटबॉल को कहा अलविदा,33 साल की उम्र में गैरेथ बेल ने फुटबॉल को कहा अलविदा,33 साल की उम्र में गैरेथ बेल ने फुटबॉल को कहा अलविदा
111 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं गैरेथ बेल ने वेल्स के लिए
41 गोल किए हैं कुल अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए
176 मैच खेले रियाल मैड्रिड के लिए
81 गोल दागे स्पेनिश क्लब की ओर से
664 मैच खेले हैं कुल बेल ने अपने करियर में
226 गोल किए हैं स्टार खिलाड़ी ने
22 ट्रॉफी जीती हैं अपने करियर में कुल
वेल्स. वेल्स फुटबॉल टीम के कप्तान और रियाल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी गैरेथ बेल ने सोमवार को अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर दी। बेल ने फुटबॉल के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया। 33 साल के बेल ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि काफी सोचने और समझने के बाद मैंने यह फैसला लिया है। यह आसान नहीं था, लेकिन मैं तत्काल प्रभाव से क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले रहा हूं।
वेल्स को विश्व कप का टिकट दिलाया
गैरेथ बेल की कप्तानी में वेल्स ने 2016 और 2020 यूरो कप में हिस्सा लिया और 1958 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप का टिकट कटाया। हालांकि वेल्स टीम कतर फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी। बेल ने अपना अंतिम मैच विश्व कप में ही खेला था। इतना ही नहीं बेल पांच बार चैंपियंस लीग जीतने वाली रियाल मैड्रिड टीम के अहम सदस्य रहे हैं।
16 साल की उम्र में किया पदार्पण
बेल जब स्कूल में थे तभी उन्हें साउथम्पटन ने अपने क्लब में शामिल कर लिया था। 16 साल की उम्र में उन्होंने पेशेवर के तौर पर अपने करियर का आगाज किया था। वे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण करने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी बने।
Updated on:
10 Jan 2023 09:07 am
Published on:
09 Jan 2023 10:23 pm

बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
