कीमत और वेरिएंट
बात कीमत की करें तो iPad Pro के 11 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये है जबकि Wi-Fi + सेल्युलर मॉडल की कीमत 96,900 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा इसके 12.9 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 1,12,900 रुपये और Wi-Fi + सेलुलर मॉडल की कीमत 1,27,900 रुपये से शुरू होती है। इसके साथ ही स्टोरेज के मामले में आपको 128GB, 256GB, 512GB, 1TB और 2TB की स्टोरेज क्षमता भी मिल जाती है। हालांकि Apple Pencil (2nd Gen) के लिए आपको 11,900 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा मैजिक कीबोर्ड नए 11-इंच iPad Pro के लिए 29,900 रुपये में और नए 12.9-इंच iPad Pro के लिए 33,900 रुपये में उपलब्ध है।