4. गेम खेलते समय न करें चार्ज: अगर आप अपने स्मार्टफोन पर गेम खेल रहे हो तो उस समय फोन को चार्ज पर ना लगाए। दरअसल, हाई ग्राफिक्स वाले गेम हमारे फोन की रैम, ग्राफिक्स और बैटरी का एक साथ इस्तेमाल करते हैं जिससे आपका फोन गर्म होने लगता है। अगर इस दौरान आप अपने फोन को चार्ज करते हैं तो फोन पहले के मुकाबले ज्यादा गर्म होता है। इसका असर आपके फोन की बैटरी पर पड़ता है। इस लिए अच्छा होगा कि आप गेम खेलते वक्त फोन को चार्ज ना करें।