Acer Predator Helios 16: भारत में गेमिंग लैपटॉप की मांग लगातार बढ़ रही है, और इस सेगमेंट में आपको लगभग सभी ब्रांड्स के लैपटॉप मिल जायेंगे, लेकिन Acer गेमिंग लैपटॉप सेगमेंट में टॉप पर है, कंपनी के सबसे मॉडल मौजूद हैं। ग्राहकों की जरूरत को एक बार से ध्यान में रखते हुए Acer ने अपना नया ‘Acer Predator Helios 16’ गेमिंग लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया है ।आपको बता दें कि इसी लैपटॉप को कंपनी ने इससे पहले CES 2023 के दौरान पेश किया था। यह एक हाई परफॉरमेंस गेमिंग लैपटॉप है जोकि कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है, खास बात यह है कि यह लैपटॉप 16 इंच के बड़े डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए NVIDIA GeForce RTX 4080 जीपीयू दिया गया है।आइए जानते हैं लैपटॉप की कीमत,और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ।