हाल ही में Acer ने भारत में अपना नया Ultra thin Swift 3 OLED Laptop को लॉन्च किया है। यह लैपटॉप पतला होने के साथ हल्का भी है, जिसकी वजह से आप इसे आसानी कैरी कर सकते हैं। यह 1.4 kg chassis से लैस है। खास बात यह है कि सिर्फ 30 मिनट चार्ज करने पर आप इसे 4 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। लैपटॉप का डिजाइन और क्वालिटी बेहद प्रीमियम है, और साथ ही यह मल्टीटास्किंग के लिहाज से भी काफी उत्तम माना जा सकता है। नए Acer Swift 3 OLED लैपटॉप की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है।