कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि ग्राहक मुफ्त में 4 जी सिम में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके साथ ही मनपसंद प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। एयरटेल के यह प्लान प्रीमियम ऑफर के साथ आते हैं, जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जी 5 सर्विस की सुविधा दी गई है। इस 4 जी सर्विस का उपयोग यूजर्स मोबाइल, डोंगल्स और 4 जी हॉटस्पॉट्स में कर सकते हैं। आपको बता दें एयरटेल देश की पहली टेलीकॉम कंपनी है जिसने साल 2012 में सबसे पहले कोलकाता में 4 जी सर्विस की शुरुआत की थी। इसके बाद एयरसेल ने साल 2014 में और वोडाफोन ने साल 2015 में कोच्चि और केरल में इस सर्विस की शुरुआत की थी।