10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel ने लॉन्च किया नया प्लान, 70 दिनों तक हर रोज मिलेगा 1.5 डेटा

एयरटेल ने नया प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 70 दिनों की है और इसमें हर दिन 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 31 Dec 2018, 3:58 PM IST

airtel

Airtel ने लॉन्च किया नया प्लान, 70 दिनों तक हर रोज मिलेगा 1.5 डेटा

नई दिल्ली: साल खत्म होने जा रहा है लेकिन टेलीकॉम कंपनियों के बीच जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन यूजर्स के लिए नए-नए प्लान पेश किए जा रहा हैं या फिर पुराने पैक्स में बदलाव किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने नया प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 70 दिनों की है और इसमें हर दिन 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है।

airtel के इस नए प्लान की कीमत 398 रुपये हैं, जिसकी वैधता 70 दिनों की है और इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज मिलेगा। दरअसल कंपनी ने अपने 419 रुपये वाले प्लान को बंद करके नए पैक को पेश किया है। पहले Airtel अपने 419 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.4GB डेटा देता था जिसकी वैधता 75 दिनों की थी। लेकिन अब कंपनी ने डेटा बढ़ा दिया है साथ ही प्लान को भी सस्ता कर दिया है।

गौरतलब है कि आने वाले समय में एयरटेल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5 से 7 करोड़ यूजर्स एयरटेल का साथ छोड़ सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह कंपनी द्वारा लाइफटाइम फ्री इनकमिंग प्लान को बंद कर देना। इतना ही नहीं,एयरटेल के एक नए नियम के मुताबिक ग्राहकों को अपने फोन में कम से कम 23 रुपए का मिनिमम रिचार्ज करना जरूरी है।

बता दें कि नए साल के मौके पर Vodafone ने अपने यूजर्स के लिए New Year Offer ऑफर पेश किया है, जिसकी वैधता 10 जनवरी 2019 तक है। इस ऑफर के तहत प्रीपेड यूजर्स को हर रिचार्ज पर 30 रुपये का Amazon Pay वाउचर मिलेगा। हालांकि इसके लिए आपको 95 रुपये से ऊपर का रिचार्ज कराना होगा तभी इसका लाभ मिलेगा। इस वाउचर का यूजर्स दूसरे रीचार्ज और यूटिलिटी बिल पेमेंट्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।