नई दिल्ली: Reliance Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने नया प्लान पेश किया है। इसकी कीमत 558 रुपए है, जो जियो के 509 रुपए वाले प्लान को सीधे टक्कर देगा। Airtel के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही 100 लोकल और नेशनल मैसेज भी मिलेंगे और इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है। ऐसे में एयरटेल का यह ऑफर काफी दमदार है और जियो को बाजार में सीधी टक्कर देने वाला है।