मीडिया रिपोर्ट की माने तो एयरटेल के इस प्लान की कीमत 47 रुपये है। कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को वॉयस कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का फायदा दे रही है। इस प्लान में यूजर्स को 125 के लिए कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा 500 एमबी इंटरनेट डाटा और 50 एसएमएस भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं, कंपनी ने यह प्लान पेन इंडिया के लिए पेश किया है। मतलब ग्राहक इस प्लान को पूरे भारत में कही भी रिचार्ज करा सकते हैं।