scriptAmazon ने Fire TV पर Alexa के लिए जोड़ा नया फीचर, अब हिंदी में दे सकेंगे कमांड, जानिए अन्य खूबियां | Amazon Fire TV devices get hindi support on Alexa | Patrika News
गैजेट

Amazon ने Fire TV पर Alexa के लिए जोड़ा नया फीचर, अब हिंदी में दे सकेंगे कमांड, जानिए अन्य खूबियां

—फायर टीवी डिवाइसेस पर Alexa Routines में भी विस्तार किया।
— स्थानीय भाषा में कई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी और हिंदी में हजार तरह के स्किल जोड़े जाएंगे।
—यूजर्स एलेक्सा वॉयस रिमोट के माध्यम से चुन सकते हैं हिंदी भाषा को।

नई दिल्लीNov 20, 2020 / 08:57 am

Mahendra Yadav

Amazon ने भारत में Fire TV डिवाइसेस पर अब Amazon Alexa में हिंदी भाषा का सपोर्ट दिया है। इसके जरिए यूजर्स अब Fire TV Stick सहित अन्य डिवाइसेस पर Alexa को हिंदी में कमांड दे सकते हैं। इसके साथ ही अमेजन ने फायर टीवी डिवाइसेस पर Alexa Routines में भी विस्तार किया है। यह नया फीचर ग्लोबली रोल आउट किया गया है। अमेजन ने बताया कि कंपनी की तरफ से फायर टीवी पर Alexa के लिए एक नए लैंग्वेज सपोर्ट के रूप में अब हिंदी को शामिल किया जा रहा है।
हिंदी में कर सकेंगे बात
नए अपडेट के बाद अब यूजर्स Fire TV डिवाइसेस पर Amazon Alexa से हिंदी भाषा में बात कर सकते हैं। एलेक्सा पर हिंदी भाषा में आप म्यूजिक, पर्सनैलिटी, स्मार्ट होम, टाइमर व अलार्म, मौसम, न्यूज, लोकल सर्च, स्कील जैसे कई फीचर्स का अनुभव ले सकते हैं। अमेजन का कहना है कि स्थानीय भाषा में कई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी और हिंदी में हजार तरह के स्किल जोड़े जाएंगे। साथ ही यूजर्स अपने डिवाइस लैंग्वेज के रूप में हिंदी का चुनाव कर फायर टीवी में मेन्यू भी इसी भाषा में देख सकेंगे।
फायर टीवी में ऐसे इनेबल करें हिंदी लैंग्वेज
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूजर्स एलेक्सा वॉयस रिमोट के माध्यम से हिंदी भाषा को चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेटिंग्स में क्लिक कर फायर टीवी लैंग्वेज के सेटिंग्स में जाना होना, इसके बाद डिवाइस ऑप्शन में जाना होना और फिर डिवाइस लैंग्वेज को चुनना होगा। फायर टीवी के नए ग्राहक अपने डिवाइस बॉक्स को सेट करते वक्त ही भाषा का चयन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें—अब आपको नहीं डरा पाएंगे बुरे सपने, Apple watch की मदद से दूर होगी प्रॉब्लम

alexa_1.png
मन की बात समझने वाला फीचर भी
बता दें कि अमेजन ने Alexa में हाल ही एक नया फीचर और जोड़ने की घोषणा की थी। इस फीचर में एलेक्सा यूजर्स के मन की बात समझ लेगा। एलेक्सा सवाल पूछने से पहले ही बता देगा कि आप क्या पूछने वाले हो। इसका अंदाजा वह पहले पूछे गए सवालों के आधार पर लगाएगा। अमेजन Alexa के इस नए फीचर को inferring customers और latent goals नाम दिया गया है। इस फीचर के जरिए एलेक्सा आपके अगले सवाल का अंदाजा लगाएगा।
यह भी पढ़ें—अब Google Meet पर अपनी पसंद से बदल सकते हैं बैकग्राउंड, और मजेदार होगी कॉलिंग

गूगल इंडिक कीबोर्ड की तरह करेगा काम
एलेक्सा का latent goals फीचर गूगल इंडिक कीबोर्ड की करतह काम करेगा। जैसे गूगल इंडिक कीबोर्ड पर कोई शब्द टाइप करते हैं तो कीबोर्ड सुझाव में वाक्य पूरे करने वाले कुछ शब्द अपने आप दिखाने लगता है, ऐसे ही अमेजन Alexa भी काम करेगा। जब यूजर्स उससे सवाल पूछेंगे तो उन सवालों के आधार पर वह अंदाजा लगाएगा कि अगला सवाल क्या पूछने वाले हैं।

Home / Gadgets / Amazon ने Fire TV पर Alexa के लिए जोड़ा नया फीचर, अब हिंदी में दे सकेंगे कमांड, जानिए अन्य खूबियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो