दरअसल अमिताभ बच्चन ने वनप्लस के सीईओ पीट लाउ की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके हाथ में वनप्लस 6 पूरी तरह दिखाई दे रहा था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद ही वायरल होने लगी। फोटो वायरल होने के बाद इसे तुरंत ही डिलीट किया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट की थी, उस तस्वीर में वनप्लस के दो वेरियंट नजर आ रहे थे।