नए AirPods Pro 2 को Apple H2 chip के साथ पेश किया गया है। इसमें साउंड क्वालिटी को बढ़ाने के लिए नए लो-डिस्टॉर्शन ड्राइवर का यूज किया गया है। बड्स में न्वाइज कैंसिलेशन को भी बेहतर किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) को दोगुना किया गया है, साथ ही बड्स में एडैप्टिव ट्रांसपैरेंसी मोड का सपोर्ट मिलता है। साउंड क्वालिटी के ममाले में ये काफी बेहतर साबित हो सकते हैं, Apple के AirPods अपनी साउंड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।