ईवेंट के दौरान कंपनी नए मैकबुक को भी पेश कर सकता है। आपको बता दें एप्पल ने साल 2015 से MacBook Air की डिजाइन और हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में कंपनी MacBook Air का अपग्रेड वर्जन पेश कर सकती है। वहीं, MacBook Pro में भी कोई अपग्रेड देखा जा सकता है। हाल ही में इंटेल ने एक नई डेस्कटॉप चिप पेश की है जो एप्पल के आईमैक और आईमैक प्रो मॉडल्स में लगाई जा सकती है।