5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बेनिफिट्स के साथ Apple Card हुआ लॉन्च, मिलेगा कैशबैक का फायदा

ये क्रेडिट कार्ड स्मार्टफोन से होगा ऑपरेट इस कार्ड पर नहीं लगेगी किसी भी तरह की कोई फी यूजर्स Apple Card सपोर्ट से 24/7 संपर्क कर सकेंगे

2 min read
Google source verification
card

इस बेनिफिट्स के साथ Apple Card हुआ लॉन्च, मिलेगा कैशबैक का फायदा

नई दिल्ली:Apple शो टाइम इवेंट में कंपनी ने अपने क्रेडिट कार्ड ‘Apple Card’ को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। कंपनी की माने तो यह नेक्स्ट जनरेशन क्रेडिट कार्ड है जिसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिल्ट-इन एप्पल वॉलेट दिया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स को इस कार्ड को साथ लेकर नहीं घूमना पड़ेगा। बल्कि यूजर्स अपना सारा लेन देन अपने स्मार्टफोन के जरिए कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M30 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने मास्टर कार्ड को ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क के रुप में रखने को लेकर गोल्डमैन सैक्स के साथ साझेदारी की है। इस कार्ड के लिए यूजर्स को सिर्फ अपने आईफोन ( iPhone ) से साइन अप करना होगा। इस कार्ड को दुनिया भर में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसके लिए बैंक जाने की जरूरत भी नहीं है। कंपनी की माने तो यूजर्स के द्वारा इस कार्ड को जितनी बार इस्तेमाल किया जाएगा उतनी बार उन्हें कैशबैक की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:Amazon FAB Phones Fest: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 40% तक का डिस्काउंट

इस कार्ड को लेकर एप्पल ने जानकारी दी है कि किसी भी तरह की लेट फी, इंटरनेशनल फी और ओवरचार्ज फी इस पर लागू नहीं होगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस कार्ड को इसी साल लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसकी सर्विस को कब तक चालू किया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। एक बार इस कार्ड की सर्विस शुरू होने के बाद यूजर्स इसके जरिए शॉपिंग कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए एप्पल कार्ड सपोर्ट से 24/7 संपर्क कर सकेंगे। इस इवेंट में कंपनी ने कार्ड के अलावा कई नई सर्विसेसज का ऐलान भी किया है। इसमें Apple TV Plus, Apple TV App, Apple News Plus और Apple Arcade शामिल हैं।