Best Smartphones 2022: भारत में इस साल कई नए और शानदार स्मार्टफोन आये हैं। लगभग हर बजट में आपको मॉडल आसानी से नज़र आ जायेंगे। लेकिन कुछ स्मार्टफोन ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने लोगों को खूब लुभाया। डेली यूज़ से लेकर हाई परफॉरमेंस वाले फोन्स इस साल देखने को मिले हैं। लेकिन इस लिस्ट में हम आपको साल 2022 के टॉप 10 उन स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्होंने मार्केट में अपनी खास जगह बनाई और बिक्री में भी काफी धमाल मचाया है।