मार्किट में मौजूद स्मार्टवॉच ढेरों फीचर्स से लैस मिलती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे स्मार्ट वॉच (SmartWatch)होती हैं जो एडवांस फीचर्स से लैस मिलें। एप्पल स्मार्टवॉच को मार्किट में सबसे बेहतर स्मार्टवॉच मानी जाती है , क्योंकि इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स मिल जाते हैं। इतना ही नहीं एप्पल स्मार्टवॉच की वजह से लोगो की जान भी बची है और हाल ही में एक और मामला सामने आया है जिसमें एप्पल स्मार्टवॉच ने एक महिला को मरने से बचाया। डॉक्टर्स की माने तो एप्पल वॉच की वजह से ही इस महिला का जान बची है, आइए डिटेल में जानते हैं इस मामले के बारें में...