5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asus ने भारत में डुअल स्क्रीन वाले 2 लैपटॉप किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इनमें ZenBook Pro Duo और ZenBook Duo शामिल हैं लैपटॉप की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 18 Oct 2019, 4:44 PM IST

lapscreen.jpg

नई दिल्ली: ताईवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आसुस ( Asus ) ने गुरुवार को भारत में अपनी ड्युअल स्क्रीन लॉपटॉप की सीरीज का अनावरण किया। इस सीरीज में 2,09,990 रुपये कीमत का जेनबुक प्रो ड्युओ ( ZenBook Pro Duo ) (यूएक्स581) और 89,990 रुपये कीमत का जेनबुक ड्युओ ( ZenBook Duo ) (यूएक्स481) है। जेनबुक प्रो ड्युओ और जेनबुक ड्युओ के साथ कंपनी ने लैपटॉप के नए रूप का मार्ग प्रशस्त कर दिया है और इनपुट के लिए कीबोर्ड के साथ-साथ सेकेंडरी टचस्क्रीन भी प्रदान की है।

ZenBook Pro Duo और ZenBook Duo फीचर्स

जेनबुक प्रो डुओ इंटेल कोर i9-9980HK तक के प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4के आसुस स्क्रीन पैड प्लस मिलेगा जो लैपटॉप में मौजूद 4के यूएचडी ओएलईडी डिस्प्ले के साथ काम करेगा। वहीं, जेनबुक डुओ में इंटेल कोर i7-10510U तक का प्रोसेसर दिया गया है जो फुल लेंथ 1920 पिक्सल आसुस स्क्रीनपैड प्लस के साथ आता है जो लैपटॉप में मौजूद मेन 1080 पिक्सल फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले के साथ काम करेगा।

आसुस इंडिया के कंज्यूमर नोटबुक्स एंड रोग बिजनेस के प्रमुख अर्नोल्ड सू ने एक बयान में कहा, "बदलते समय के साथ उद्योग को बदलने के लिए नवाचार की जरूरत होती है। मौजूदा कंपनियों में से एक के तौर पर हमें एहसास हुआ कि मौजूदा यथास्थिति को बदलना हमारे लिए अवसर और जिम्मेदारी दोनों है।"

ZenBook Pro Duo और ZenBook Duo कीमत

कंपनी अपने जेनबुक सीरीज के 84,990 रुपये के युएक्स334, 84,990 रुपये के यूएक्स434 और 1,24,990 रुपये के यूएक्स 534 में इंटेल टेंथ जनरेशन प्रोसेसर दिया है। आसुस ने 54,990 रुपये में वीवोबुक एस431 और 69,990 रुपये में एस532 भी लॉन्च किए हैं।