Samsung Galaxy A53 5G
सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी A53 5G के बारे में बात करते हैं जो 6.5 इंच स्क्रीन साइज और Full HD+ Super Amoled डिस्प्ले के साथ मिल जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 HZ है। इसके साथ ही आपको इस फ़ोन में Exynos 1280 प्रोसेसर लगा हुआ मिलता है। कैमरा की बात करें तो यह स्मार्टफोन quad कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड, 5MP मैक्रो कैमरा और 5MP डेप्थ कैमरा मिल जाता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। इसमें 5000 mAh की बैटरी मिलती है,जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो ऑप्शन में मिलेगा जिसमें 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 31,499 रुपये है और दूसरा 8GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन में मिलता है जिसकी कीमत 32,999 रुपये है।