Samsung Galaxy M53 5G
अगर आप मिड रेंज बजट सेगमेंट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy M53 5G आपके लिए एक अच्छा स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120 HZ है। फोटो और वीडियो के लिए इसमें 108 MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है, 8 MP का दूसरा, 2 MP का तीसरा और 2 MP का चौथा कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Exynos 1280 प्रोसेसर लगा हुआ है। यह 5G के सभी 12 बैंड को सपोर्ट करता है। पावर के लिए फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।